Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सीरीज के बाद अलविदा कहेंगे दादा

बंगलुरु, 7 अक्‍तूबर: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली ने मंगलवार को घोषणा कर दी है कि वो आगामी भारत-ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज के बाद अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। गांगुली ने कहा कि यह सीरीज उनकी अंतिम सीरीज है।

बंगाल टाईगर कहे जाने वाले सौरव गांगुली ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता बुलाई, जिसमें यह घोषणा की। प्रेसवार्ता में पहले गांगुली ने कहा कि जिस दिन वो खराब खेलेंगे उसी दिन क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। लेकिन कुछ ही देर बाद उन्‍होंने साफ कर दिया कि ये चार टेस्‍ट मैच उनके अंतिम मैच होंगे।

अपने सन्‍यास की बात कहते ही सौरव गांगुली काफी भावुक हो गये।

सफल कप्‍तान रहे गांगुली

गांगुली के इस वक्‍तव्‍य के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान कपिल देव ने कहा कि सौरव एक सफल कप्‍तान रहे हैं और उन्‍होंने अपने करियर में देश के लिए काफी क्रिकेट खेला। उन्‍होंने कहा कि गांगुली ने अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला सही समय पर लिया है।

कपिल ने कहा कि गांगुली एक महान खिलाड़ी हैं और उन्‍होंने जिस सम्‍मान के साथ क्रिकेट को अलविदा कहने का निर्णय लिया है, कोई खिलाड़ी ऐसा जल्‍दी नहीं करता। कपिल ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम में गांगुली की जगह आज भी नहीं भर सकी है। उन्‍होंने कहा कि हमें सौरव गांगुली पर गर्व होना चाहिये।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+