For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'क्या आपने रवि शास्त्री से बात की है?', गांगुली ने दिया इस सवाल पर मजेदार जवाब

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए चयनित अध्यक्ष सौरव गांगुली क्रिकेट की बारीक समझ के अलावा अपने मजाक करने के अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। गांगुली ने एक बार फिर से अपने शानदार ह्यूमर का मुजायरा तब कर दिखाया जब टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री के बारे में उनसे सवाल पूछा गया। यह सबको पता कि गांगुली और शास्त्री के बीच कोई बहुत गहरे दोस्ताना ताल्लुकात नहीं हैं।

 'क्या आपने रवि शास्त्री ने बात की है?'

'क्या आपने रवि शास्त्री ने बात की है?'

जब गांगुली का नया अध्यक्ष बनना तय हो गया तब क्रिकेट हलकों के साथ सोशल मीडिया के ट्रेंड पर शास्त्री की कई तरह की मीम वायरल होने लगी थी। किसी में शास्त्री परेशान किसी में हैरान तो किसी में उदास। ऐसे में गांगुली से जब शास्त्री को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जो जवाब दिया उसको जानने की उत्सुकता काफी लोगों में हो सकती है और मजेदार बात तो यह है कि गांगुली ने जवाब भी ऐसा दिया जिसके लिए वे जाने जाते हैं। जब मीडिया से बात करते हुए दादा से पूछा गया, 'क्या आपने रवि शास्त्री ने बात की है?' तो गांगुली ने इस सवाल का जवाब एक मुस्कान के साथ दिया।

सरफराज अहमद से छिनी पाकिस्तान टी20 और टेस्ट टीम की कप्तानी, ये चेहरे होंगे नए कप्तान

'अब शास्त्री ने ऐसा क्या कर दिया?'

'अब शास्त्री ने ऐसा क्या कर दिया?'

गांगुली ने सवाल पूछने वाले को सवाल पूछने के अंदाज में ही जवाब दिया, 'क्यों? अब उन्होंने ऐसा क्या कर दिया?' मामले की पृष्ठभूमि के लिए बता दें कि शास्त्री ने एक समय संकेत दिया था कि गांगुली उनको टीम इंडिया के मुख्य कोच के तौर पर नहीं चुनकर अनिल कुंबले को लेना चाहते थे। ये बात उस समय की है जब गांगुली क्रिकेट सलाहकार समिति के अध्यक्ष थे। इस समिति ने ही शास्त्री को टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया था। ऐसे में जब यह बात गांगुली को पता चली तो उन्होंने भी शास्त्री पर पलटवार किया।

दिलचस्प होगा गांगुली-शास्त्री के बीच तालमेल देखना-

दिलचस्प होगा गांगुली-शास्त्री के बीच तालमेल देखना-

शास्त्री के बारे में गांगुली ने कहा था कि अगर शास्त्री को लगता है कि मैं कुंबले की कोच के रूप में नियुक्ति के मैं पीछे था और वह बेवकूफों की दुनिया में जी रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कप्तान विराट कोहली के साथ मतभेदों के कारण कुंबले को पद छोड़ना पड़ा था और शास्त्री कोच के रूप में लौट आए थे। इतना ही नहीं, शास्त्री को उसके बाद कपिल देव की अगुवाई वाली सीएसी ने भी लगातार दूसरी बार टीम इंडिया का हेड कोच चुना था। फिलहाल गांगुली और शास्त्री दोनों का भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ लग रहा है क्योंकि 23 अक्टूबर से गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष की भूमिका निभाने के बाद भारतीय क्रिकेट की बेहतरी के लिए जिम्मेदारी लेंगे। ऐसे में इन दो शख्सियतों के बीच किस तरह का तालमेल होता है यह देखने वाली बात होगी।

Story first published: Friday, October 18, 2019, 15:20 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+