विश्व कप के बाद इमरान ताहिर ने लिया अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला
नई दिल्ली। आईपीएल-12 में शानदार प्रदर्शन करने वाले दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज इमरान ताहिर हर दिन गुजरने के साथ एक ज्यादा बेहतर गेंदबाज साबित हुए हैं। 40 साल का यह गेंदबाज उम्र के साथ जैसे और जवान हो रहा है। इसलिए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी कहा था कि यह खिलाड़ी पुरानी शराब की तरह और शानदार होता जा रहा है। ताहिर ने आईपीएल के हाल में समाप्त हुए सीजन में सबसे ज्यादा 26 विकेट लिए थे और अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
ताहिर ने विश्व कप के बाद अपने संन्यास की घोषणा पहले ही कर दी है। लेकिन वे अभी भी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और उन्होंने इसके लिए सरे काउंटी को चुना है। ताहिर को सरे के लिए पूरे सीजन के दौरान वाईटलिटी ब्लास्ट ( Vitality Blast) प्रोफेशनल टी-20 लीग में खेलता हुआ देखा जा सकेगा।
यह खबर भी पढ़िए- पाकिस्तान को मिला 18 साल का दूसरा 'विराट कोहली', VIDEO हुआ वायरल
इसी के साथ ताहिर इस क्लब के दूसरे ओवरसीज खिलाड़ी बन गए हैं जो इस टी-20 टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे। ताहिर से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच भी इस क्लब का हिस्सा हैं। सरे क्लब अपना पहला मैच 19 जुलाई को खेलेगे और ताहिर उससे पहले ही टीम के साथ जुड़ जाएंगे। यानी की विश्व कप 2019 के खत्म होने के ठीक 5 दिन बाद।
आपको बता दें कि ताहिर दुनिया भर की विभिन्न टी-20 लीगों का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल में खेलने के अलावा वह पाकिस्तान, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में हुए टी-20 मैचों में 303 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 249 मैच खेले और उनका औसत 21 से भी कम रहा। जहां तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात है तो ताहिर के नाम 282 विकेट हैं। उन्होंने 20 टेस्ट, 98 ODI और 38 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
