ICC के नए नियम होते तो रोहित शर्मा रन आउट नहीं होते
एजबैस्टन। भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा जिस तरह से 91 रन के स्कोर पर आउट हुए उसने एक और बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल जिस तरह से रोहित शर्मा आउट हुए हैं उसपर इसलिए विवाद खड़ा हो गया क्योंकि रोहित शर्मा का बैट क्रीज के अंदर था लेकिन वह हवा में था, जिस वजह से रोहित शर्मा को तीसरे अंपायर ने आउट करार दिया। लेकिन अगर यह टूर्नामेंट अक्टूबर माह में खेला जा रहा होता तो रोहित शर्मा का आउट करार नहीं दिया गया होता।
दरअसल अक्टूबर माह में आईसीसी कई नियमों में बदलाव करने जा रही है जिसके अनुसार अगर बल्लेबाज का रन लेने के दौरान बैट क्रीज के अंदर पहुंचा और उसका एक हिस्सा जमीन पर हो, लेकिन अगर बैट का अगला हिस्सा क्रीज के आगे हवा में भी हो तो बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जाएगा। तीसरे अंपायर के फैसले पर सवाल उठाते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि जबतक 100 फीसदी इस बात की पुष्टि नहीं हो तो बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- रोहित शर्मा-शिखर धवन ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
रवि शास्त्री ने कहा कि जो नए नियम अक्टूबर माह में लागू होने जा रहे हैं, बेहतर होता उस नियम को इसी चैंपियंस ट्रॉफी में लागू किया जाता। शास्त्री ने कहा कि अगर आईसीसी को नए नियमों को लागू करना है तो उन्हें इसी टूर्नामेंट में करना चाहिए था, क्योंकि यह टूर्नामेंट उनका खुद का है और उन्हें किसी की इजाजत लेने की भी जरूरत नहीं है। रोहित शर्मा के फैसले पर शास्त्री ने कहा कि आईसीसी के टेक्निकल पैनल ने उन्हें आउट दिया है। आपको बता दें कि आईसीसी के नए नियमों के तहत अब गेंदबाजों के पैरों की नो बॉल भी तीसरा अंपायर देगा, यह नियम अक्टूबर माह में लागू होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
