आईपीएल : सुपर किंग्स ने रॉयल्स को 23 रनों से हराया (राउंडअप)
सुपर किंग्स की ओर से सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने 56 गेंदों पर 11 छक्कों व आठ चौकों की मदद से धुआंधार 127 रनों की पारी खेली जबकि एल्बी मोर्कल ने 34 गेंदों पर तेजी से 62 रन बनाए। मुरली विजय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज नमन ओझा ने सर्वाधिक 94 रनों की पारी खेली। वह अंत तक नाबाद रहे।
नमन ओझा के साथ रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज माइकल लंब ने राजस्थान की पारी की शुरुआत की। लंब 37 रन बनाकर एल्बी मोर्केल की गेंद पर अनिरूद्ध के हाथों कैच आउट हुए। मोर्केल की ही गेंद पर एक असाधारण कैच लेकर बोलिंगर ने यूसुफ पठान को चलता किया। पठान ने केवल चार रन बनाए।
इसके बाद ओझा और शेन वाटसन ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की। सोलहवें ओवर की पहली गेंद पर वाटसन आउट हो गए। उन्होंने 25 गेंदों पर पांच चौकों व पांच छक्कों की मदद से तेजी से 60 रन बनाए लेकिन उनके आउट होते ही राजस्थान रॉयल्स की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गई। बोलिंगर ने उन्हें बोल्ड आउट किया।
नमन ओझा ने अपनी टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की लेकिन पहाड़ से लक्ष्य के आगे वह कुछ नहीं कर सके। ओझा ने 55 गेंदों पर आठ चौकों व छह छक्कों की मदद से 94 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए। अभिषेक झुनझुनवाला सात रन और फैज फजल चार बनाकर वापस पैवेलियन लौट गए।
इससे पहले सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के विस्फोटक शतकीय प्रहार की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाकर आईपीएल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। विजय 56 गेंदों पर आठ चौकों व 11 छक्कों की मदद से 127 रन बनाकर शेन वाटसन की गेंद पर फैज फजल के हाथों कैच आउट हुए।
एल्बी मोर्केल 34 गेंदों पर 62 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने 34 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 66 गेंदों पर 152 रनों की रिकार्ड साझेदारी की। चेन्नई सुपर किंग्स ने अंतिम 10 ओवरों में 157 रन बनाए।
कप्तान महेंद्र सिंह धौनी बिना खाता खोले वाटसन की गेंद पर सुमित नरवाल को कैच दे बैठे। सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन 21 गेंदों पर 34 रन बनाकर श्रीकांत वाग की गेंद पर शेन वाटसन के हाथों लपके गए। सुरेश रैना अधिक देर नहीं टिके और 13 रनों के निजी स्कोर पर शेन वार्न की गेंद पर उनको शॉन टेट ने लपका।
मैथ्यू हेडेन ने मुरली विजय के साथ चेन्नई की पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications