Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अपने आदर्श विराट कोहली की तरह बड़ी पारियां खेलना सीखें बाबर आजम, बोले शोएब अख्तर

नई दिल्ली: बाबर आजम को पाकिस्तान में मौजूदा पीढ़ी का सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज कहा जाता है। आजम खुद विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं की तरह से खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना नाम करना चाहते हैं। पाकिस्तानी टीम ने हाल में ही दक्षिण अफ्रीका को लीग मैच में हराकर विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल से बाहर कर दिया है। आजम ने इस मैच में अच्छी बैटिंग करते हुए 69 रन बनाए थे।

तमाम तरह की प्रतिभा के बावजूद आजम की आलोचनाएं भी काफी होती रहती हैं। खासकर कोहली से तुलना पर आजम पाकिस्तानी दिग्गजों के निशाने पर आते रहे हैं। आजम के ऐसे ही एक आलोचक है पूर्व पाक तेज गेंदबाज शोएब अख्तर जिनका मानना है कि आजम को विराट कोहली की तरह से खेलना चाहिए। क्योंकि आजम कोहली की अपना आदर्श मानते हैं। लेकिन आजम की असली समस्या जल्दी-जल्दी स्ट्राइक रोटेट नहीं करना है। इसके अलावा वे 50 रन का स्कोर करने के बाद बैटिंग में भी धीमे पड़ जाते हैं।

यह भी पढ़िए- वर्ल्ड कप से बाहर होने पर क्या बोले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस

शोएब ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'विराट ने बहुत मुश्किल परिस्थितियों में भी रन बनाए हैं। बाबर को कोहली की तरह सिंगल्स लेने पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप कोहली, रोहित, विलियमसन जैसे बल्लेबाजों को देखते हैं तो ये बल्लेबाज 50 रनों से ऊपर का स्कोर करते ही अपनी रनगति को तेज कर देते हैं। बाबर को ये सब सीखना होगा। उनके पास और अधिक शॉट्स होने चाहिए।'

अख्तर ने इसके अलावा हैरिश सोहेल की दिल खोलकर तारीफ की। सोहेल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 59 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली जो बाद में निर्णायक साबित हुई। शोएब ने कहा, 'मैं शुरू से कहता रहा हूं कि सोहेल को टीम में जगह दी जानी चाहिए क्योंकि वह काफी ठोस खिलाड़ी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वे बाबर आजम से भी बेहतर खेले हैं।'

Story first published: Monday, June 24, 2019, 19:15 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+