ना कोई सर्वोच्च रन स्कोरर, ना टॉप विकेट टेकर, क्या है भारत के अपराजेय होने का जादुई मंत्र
नई दिल्ली: विश्व कप 2019 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें या सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की, इनमें किसी भी सूची में भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल नहीं है। रोहित शर्मा ने भारत की ओर से (पांच मैचों के आंकड़े) अब तक 338 रन बनाए हैं जो टॉप स्कोरर डेविड वार्नर की तुलना में बहुत कम हैं। वार्नर ने 7 मैचों में 500 रन बनाए हैं। जबकि गेंदबाजी में चहल नंबर एक भारतीय गेंदबाज चल रहे हैं उन्होंने (पांच मैचों के रिकॉर्ड) 10 विकेट अपने नाम किए हैं जो किसी भी मायने में मिशेल स्टार्क के 19 विकेटों की बराबरी नहीं करते हैं। फिर भी इंडिया टॉप पर है, कैसे?

भारत का अपराजेय अभियान
आपको बता दें कि भारतीय टीम ना केवल विश्व कप 2019 की अब तक की अपराजेय टीम है बल्कि वह इंग्लैंड को पछाड़कर ODI रैंकिंग में भी नंबर एक पर विराजमान हो गई है। भारत को हालिया जीत मैनचेस्टर में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली है। कोहली ने इस बात का जवाब देते हुए कहा है, 'हम कुछ समय से लगातार नंबर एक टीम की तरह खेल रहे हैं। ये भी ना भूलें की भारत टेस्ट मैच में भी दुनिया की नंबर एक टीम हैं।' ये बात कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद कही है। इसका कारण टीम में सभी खिलाड़ियों का एकजुट प्रयास है।

एकजुटता का जादुई मंत्र
टीम किसी एक खिलाड़ी के विशेष प्रदर्शन पर बहुत ज्यादा निर्भर नहीं है। इसलिए ही अब तक विश्व कप में अपराजेय टीम होते हुए भी भारत के किसी गेंदबाज और बल्लेबाज का नाम टॉप में नहीं है। कोहली खुद अब तक एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं लेकिन उन्होंने लगातार मैच जिताने वाली पारियां खेली हैं। कोहली अब तक विश्व कप में लगातार चार बार अर्धशतक लगा चुके हैं। बुमराह ने भी अहम मौकों पर विकेट लिए हैं जबकि कुलदीप-चहल की जोड़ी लगातार बीच के ओवरों में विकेट निकालकर अपना काम कर रही है।

अभी भी बाकी हैं कुछ खामियां
बुमराह के पांच मैचों में अब तक 9 विकेट आ चुके हैं। उनका रन औसत भी शानदार 4.45 का रहा है। शमी ने दो मैचों में ही 8 विकेट निकालकर नया धमाका कर दिया है। इन दोनों का साथ पांड्या ने भी बखूबी निभाया है। यही कारण है कि भारत ने अब तक बांग्लादेश से ज्यादा सफलता पाई है जिसके पास शाकिब अल हसन जैसा खिलाड़ी है। हसन इस विश्व कप में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। जबकि इंग्लैंड के पास दो ऐसे गेंदबाज हैं जो टॉप 5 की सूची में शामिल हैं लेकिन भारत ने इस टीम से भी ज्यादा सफलता पाई। हां, इस समय मध्यक्रम में विजय शंकर और कुछ हद तक केदार जाधव जैसे अपेक्षाकृत साधारण बल्लेबाजों का होना भारत की एकमात्र चिंता हो सकती है।
दिग्गज भारतीय बल्लेबाज की मांग- शंकर की जगह पंत को नंबर 4 पर खिलाए भारत
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
