'वो जादूगर है'- रोहित शर्मा ने बताया अपने करियर के बेस्ट कोच का नाम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा इन दिनों लाइव वीडियो चैट के साथ अपने साथी खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए समय बीता रहे हैं। उन्होंने युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार से भी वीडियो चैट करते हुए कई रोचक बातें की। लेकिन हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच केविन पीटरसन ने रोहित शर्मा के साथ लाइव वीडियो चैट की थी। इस दाैरान रोहित ने पीटरसन को अपने सबसे पसंदीदा कोच के नाम का खुलासा भी किया।

लिया इसका नाम

लिया इसका नाम

पीटरसन ने पूछा कि आपका फेवरेट कोच काैन है। इसका जवाब देते हुए रोहित ने कहा कि इसका जवाब दे पाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि हर किसी कुछ नया सीखने को मिला है। लेकिन जिनकी कोचिंग ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया वो रिकी पोटिंग हैं। रोहित शर्मा ने कहा, ''मेरे लिए रिकी पोंटिंग जादूगर थे। जब मैं कप्तान था और पहले हॉफ में जिस तरह पोंटिंग ने टीम को नियंत्रित किया और जो मेरे लिए किया, वैसा करने के लिए बहुत ही साहस की जरूरत होती है।''

पोटिंग के रहता था गेम प्लान

पोटिंग के रहता था गेम प्लान

रोहित शर्मा ने कहा, ''साल 2013 आईपीएल में जिस तहर से रिकी पोंटिंग ने सीजन के बीच में ही कप्तानी छोड़कर मुझे यह जिम्मेदारी दी और उसके बाद जैसे उन्होंने एक कोच के तौर सबकुछ संभाला वह बेहद ही शानदार था।'' उन्होंने आगे कहा, ''कप्तानी छोड़ने के बाद वो टीम के सपोर्ट स्टाफ के तौर पर मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहे थे। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों का शानदार तरीके से मार्गदर्शन किया। मुझे भी उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। उनके पास बाकियों से बिल्कुल अलग गेम प्लान रहता था जो कि किसी भी टीम के लिए बेहतरीन होता है।''

मुंबई को 4 बार चैंपियन बना चुके हैं रोहित

मुंबई को 4 बार चैंपियन बना चुके हैं रोहित

बता दें कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को 4 बार चैंपियन बना चुके हैं। वह आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। 188 आईपीएल मैचों में उन्होंने 4898 रन बनाए, इस दौरान उनका औसत 31.60 का रहा।

Story first published: Saturday, April 4, 2020, 13:18 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+