For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस पाकिस्तानी क्रिकेटर का कोरोना टेस्ट पाया गया नेगेटिव, PCB ने बताया था पाॅजिटिव

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार घोषणा की थी कि उनकी टीम के कुल 10 खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से एक हैं मोहम्मद हफीज। पीसीबी की रिपोर्ट के मुताबकि, हफीज कोरोना से संक्रमित थे, लेकिन जब उनका एक दिन बाद दोबारा टेस्ट करवाया गया तो उनका टेस्ट नेगेटिव पाया गया। इस बात की जानकारी खुद मोहम्मद हफीज ने बुधवार को ट्विट करते हुए दी।

हफीज ने बताया कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है और उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट की फोटो भी फैंस के साथ साझा की है। यही नहीं, हफीज ने अपने परिवार का भी टेस्ट करवाया। सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। हफीज ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''पीसीबी परीक्षण की कल की रिपोर्ट में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैं दूसरी राय के तौर पर और खुद को तसल्ली देने के लिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ टेस्ट करवाने के लिए गया और हमारी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अल्लाह हम सभी को सुरक्षित रखे।''

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिर से क्रिकेट शुरू करने की प्लानिंग बना रहा है। टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए 28 जून को ब्रिटेन रवाना भी होना है, लेकिन उससे पहले जो हालात बने हैं, उससे सब हैरान रह गए। दरअसल, इंग्लैंड दाैरे पर रवाना होने से पहले ही पाकिस्तान के 29 में से 10 खिलाड़ी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। पाक बोर्ड ने सोमवार की रात को तीन खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाए जाने का ऐलान किया था। वहीं, मंगलवार को खबर आई कि सात और खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें मोहम्मद हफीज और वहाब रियाज जैसे सीनियर शामिल हैं। बाकी पांच खिलाड़ी काशिफ भट्टी, मोहम्मद हसनेन, फखर जमां, मोहम्मद रिजवान और इमरान खान हैं। इनसे पहले शादाब खान, हैदर अली और हारिस राऊफ पॉजिटिव पाए गए थे। लेकिन अब इनमें से मोहम्मद हफीज ने साफ कर दिया कि वो फिट हैं।

Story first published: Wednesday, June 24, 2020, 16:30 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+