For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बाबर आजम की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुन भड़के अख्तर, बोले- प्लीज वही बातें मत कीजिए

Babar Azam के अंग्रेजी सीखने वाले बयान पर भड़के शोएब अख्तर, कहा पुरानी बातें मत बोलो |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में बाबर आजम को वनडे फाॅर्मेट का कप्तान बनाने का फैसला सुनाया था। बाबर ने कप्तानी मिलने के बाद जब पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया जो उनकी इंग्लिश का मजाक उड़ाते हैं। बाबर ने साफ कहा कि वो गोरे नहीं हैं जो सारी इंग्लिश आए। उन्होंने कहा था कि वो सीख रहे हैं। वहीं विराट कोहली वर्सेस बाबर आजम डिबेट को लेकर कहा कि वह दोनों अलग मिजाज के खिलाड़ी हैं। बाबर की इन बातों को सुन पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और राशिद लतीफ खुश नहीं हुए।

अख्तर ने दी ये सलाह

अख्तर ने दी ये सलाह

अख्तर और राशिद का कहना है कि बाबर ने कुछ नया नहीं बोला है। उन्होंने वही सब बातें कहीं हैं, जो पहले से सब जानते हैं। अख्तर ने कहा, ''बाबर आजम इमरान खान जैसे कप्तान बनना चाहते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह सिर्फ क्रिकेट तक सीमित है। व्यक्तित्व के संबंध में उन्हें पीएम इमरान की पुस्तक से नोट्स निकालने होंगें।'' आजम ने कहा था कि वह पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान की तरह आक्रामक कप्तान बनना चाहते हैं।

बाबर को बहुत कुछ साबित करना है

बाबर को बहुत कुछ साबित करना है

अख्तर ने आगे कहा, ''प्लीज वही बातें मत कहिए, जो हम पिछले 10 सालों से जानते हैं। हम इस बहस को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते। बाबर को अपने कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनैलिटी बेहतर करने की जरूरत है। उन्हें आगे बढ़कर टीम को लीड करने की ताकत और फिटनेस लेवल और बहुत जगह मेहनत करनी है। मुझे लगता है कि उन्हें अभी बहुत कुछ साबित करना है।''

राशिद ने भी बाबर को चेताया

राशिद ने भी बाबर को चेताया

राशिद लतीफ ने कहा, ''जब एक कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठता है तो वह अपना विजन सामने रखता है, लेकिन वह इसमें पूरी तरह से मात खा गए। हमारे कप्तान ने इंग्लिश को लेकर हेडलाइन दी। इसके साथ उन्होंने विराट कोहली के साथ तुलना पर जो बात कही, वह हम सब पहले से जानते हैं।'' उन्होंने क्रिकेट पाकिस्तान से बात करते हुए कहा, ''बाबर को दी गई स्क्रिप्ट को फॉलो करने के बजाय एक मजबूत बयान देना चाहिए था। आपने पहले ही दिखा दिया है कि आपका मानसिक दृष्टिकोण और अप्रोच बहुत बेहतर नहीं है।''

Story first published: Friday, May 22, 2020, 15:01 [IST]
Other articles published on May 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+