नई दिल्ली। टीम इंडिया के कोच के लिए बीसीसीआई ने कई नियमों में बदलाव किये जिसके बाद स्थानीय कोच भी बड़ी संख्या में इस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं। बीसीसीआई को संदीप पाटिल, रवि शास्त्री ने पहले ही कोच के पद के लिए आवेदन किया है। लेकिन अब जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक ने भी टीम इंडिया के कोच के पद के लिए आवेदन किया है।
शास्त्री की राह आसान नहीं क्योंकि वेंकटेश प्रसाद ने भी किया हेड कोच के लिए आवेदन
विदेशी कोच के तौर पर हीथ स्ट्रीक पहले कोच होंगे जिन्होंने इस पद के लिए आवेदन किया है। बीसीसीआई ने इससे पहले इस पद के आवेदन के लिए शर्त रखी थी कि जिसे भारत की स्थानीय भाषा आती होगी उसे प्राथमिकता दी जाएगी। बीसीसीआई की इस शर्त के बाद विदेशी कोच इस पद के लिए आवेदन नहीं कर रहे थे। लेकिन शर्तों में बदलाव के बाद विदेशी कोच का भी रास्ता खुल गया है।
टीम इंडिया के कोच को हमारे कल्चर के बारे में पता होना चाहिए: धोनी
आपको बता दें कि जिम्बाब्वे के दौरे पर जाने से पहले धोनी ने कहा था कि हिंदी, अंग्रेजी से ज्यादा यह जरूरी है कि कोच भारत की संस्कृति को समझता हो, वह हमेशा हमारे साथ अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि कोच हमें बेहतर समझते हैं उसका ग्राउंड लेवल पर फायदा मिलता है।