Video: मैदान पर आया शहजाद का 'तूफान', 16 गेंद में 76 रन ठोक, 17 मिनट में निपटा दिया मैच
नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स बनते ही टूटने के लिए हैं। मौजूदा वक्त में क्रिकेट अपने आप में परिवर्तित होकर कितना फास्ट होता जा रहा है इसकी मिसाल सामने है। दुबई में खेले गए टी-10 लीग में अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद ने बुधवार को मात्र 12 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ दिया। अपनी इस तूफानी पारी के दौरान उन्होंने 16 गेंदों का सामना करते हुए आठ छक्के और छह चौकों की मदद से अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की।
|
नहीं खेली एक भी एक भी डॉट गेंद:
दुबई में अपनी इस तूफानी की पारी के दौरान शहजाद ने एक भी डॉट गेंद नहीं खेली और सिर्फ दो सिंगल लिए। उनकी नाबाद 74 रन पारी से उनकी टीम राजपूत ने सिंधीज पर दस विकेट से शानदार जीत दर्ज की। राजपूत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंधीज की टीम ने शेन वॉटसन के 42 रन की बदौलत निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 94 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में राजपूत के ओपनर मोहम्मद शहजाद और ब्रेंडन मैक्कुलम ने बिना कोई विकेट खोए महज 4 ओवर में ही 96 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मुनाफ पटेल ने झटके तीन विकेट:
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने संन्यास के बाद पहला मुकाबला खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट हासिल किए। पटेल ने दो ओवर में 20 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए।

ऐसा रहा मैच का हाल:
राजपूत और सिंधी टीमों के बीच हुए हुए इस मैच में सिंधी ने पहले गेंदबाजी की। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज शेन वॉटसन ने इस पारी में 20 गेंदों पर 42 रनों की धुआंधार पारी खेली लेकिन अन्य कोई भी बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला। सिंधीज टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 94 रनों का स्कोर बनाया।इस दौरान राजपूत टीम की तरफ से भारतीय तेज गेंदबाज मुनफ पटेल ने भी 2 ओवरों में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके बाद जब राजपूत्स टीम की जवाब देने की बारी आई तो जो हुआ वो अब खबरोंं में है।
|
ये ओवर रहा सबसे महंगा:
शहजाद की इस पारी के दौरान एक ओवर ऐसा भी रहा जहां वो सबसे ज्यादा बड़े हिट्स लगाए। उन्होंने इस ओवर में तीन छक्के और 3 चौके जड़े। इस ओवर का हाल कुछ ऐसा था- 6,6,4, 6, 4, 4....शहजाद ने इसी ओवर में मैच पूरी तरह से पलटकर रख दिया था।
बता दें कि टूर्नामेंट में तकरीबन 100 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खेल रहे हैं जो 10-10 ओवर वाले इस नए फॉर्मेट को और रोमांचक बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
