विश्वकप 2015 को जीतायेंगे टीम इंडिया के 'पंचरत्न'?
मुंबई। बीसीसीआई का कहना है कि उसने विश्वकप 2015 के लिए एक संतुलित टीम चुनी है जिसमें पूरा दम है विश्वविजेता बनने का। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी टीम इंडिया की जीत औऱ हार का फैसला टीम इंडिया के पंचरत्न ही करेंगे और यह पंचरत्न है विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे और सुरेश रैना। यह कहना हमारा नहीं बल्कि क्रिकेट एक्सपर्ट्स का है जिन्हें पूरी उम्मीद है कि भारत वापस विश्वविजेता बनेगा।
पिछली बार पंचरत्नों की भूमिका निभायी थी सचिन, वीरू, युवराज, विराट और गंभीर ने, हालांकि इस बार समीकरण और प्लेयर्स बदले हुए हैं लेकिन टीम में पंचरत्न मौजूद है। टीम इंडिया हमेशा से ही बल्लेबाजी के ही दम पर जीत बिखेरती आयी है देखते हैं क्रिकेट विशेषज्ञों की कसौटी पर टीम इंडिया ने पंचरत्न खरे उतरते है कि नहीं।
विश्वकप 2015: यंगिस्तान टीम का बूढ़ा कप्तान, कैसे होगी नइया पार
आईये डालते हैं एक नजर विश्वकप 2015 की पूरी टीम के प्रारूप पर...
सॉलिड ओपनर: शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा।
मजबूत मिडिल ऑ़डर: सुरेश रैना, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और अंबाती रायडू।
मजबूत तेज गेंदबाज: तेज़ गेंदबाज़ ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शामी और उमेश यादव
धारधार स्पिनर: अक्षर पटेल, आर अश्विन और रविंद्र जडेजा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
