महान क्रिकेटर का बयान- पृथ्वी शाॅ में दिखती है वीरेंद्र सहवाग की झलक
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पृथ्वी शाॅ कम उम्र में अपनी 'क्लास' बल्लेबाजी के दम पर लोकप्रिय हो चुके हैं। उनकी बल्लेबाजी की तारीफ दुनिया के महान बल्लेबाज ने की। इस महान क्रिकेटर के अनुसार, शाॅ में वीरेंद्र सहवाग की झलक दिखती है। जी हां, ऐसा कहना है टेस्ट में 400 रनों की पारी खेलने वाले विंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा का। लारा ने 19 साल के इस क्रिकेटर की खूब प्रशंसा की।
लारा ने स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट डगआउट से कहा कि पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी शैली में मुझे वीरेंद्र सहवाग की झलक नजर आती है और मुझे लगता है कि उसकी परिपक्वता शानदार है। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले साल अक्टूबर में उसे विंडीज के खिलाफ खेलते देखा और उसने काफी रन बनाए। भारतीय सरजमीं पर युवा खिलाड़ी को इतना अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना अच्छा लगता है। वह ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गया लेकिन दुर्भाग्य से चोट के कारण खेल नहीं पाया। लारा ने पिछले साल राजकोट में पदार्पण टेस्ट में पृथ्वी को शतक बनाते हुए देखा था और वह उनसे काफी प्रभावित हैं।
लारा का मानना है कि पृथ्वी सिर्फ 19 साल का है लेकिन इंडियन टी-20 लीग में दो सत्र खेलकर वह पहले ही सीनियर खिलाड़ी बन चुका है। बता दें कि शाॅ अभी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेल रहे हैं। यह युवा खिलाड़ी अभी सिर्फ 2 टेस्ट खेल चुका है। अक्तूबर 2018 में विंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाले शाॅ ने पहले ही मैच में 134 रन बना दिए थे। इस खिलाड़ी की तुलना सचिन तेंदुलकर से भी होने लगी थी। तुलना पर शाॅ ने कहा कि उनकी महान क्रिकेटरों के साथ तुलना करना सही नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
