
सुनील गावस्कर
भारतीय क्रिकेट के लिटिल मास्टर 'सनी' पाजी यानी कि सुनील गावस्कर की गिनती एक डैशिंग प्लेयर में होती थी, आपको जानकर हैरत होगी कि सुनील ने मराठी फिल्म 'सल्वी प्रेमाची' में काम किया था। इसके बाद उन्होंने हिन्दी मूवी 'मालामाल' में किस्मत आजमाई लेकिन अफसोस उनकी अदाकारी लोगों को पसंद नहीं आई।

विनोद कांबली
- विनोद कांबली: फिल्म 'अनर्थ' में विनोद कांबली सुनहरे पर्दे पर आए थे, मगर सफल न हो सके।
- सलिल अंकोला: क्रिकेटर सलिल फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' में दिखाई दिए लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए।

अजय जडेजा
- अजय जडेजा: फिल्म खेल से हैंडसम अजय जडेजा फिल्मी दुनिया का चेहरा बनाना चाहते थे। अफसोस ऐसा हो न सका, फिल्म चारों खाने चित्त हो गई।
- कपिल देव: पूर्व कप्तान कपिल ने भी फिल्म स्टंप्ड, चेन कुली की मेन कुली और इकबाल में अभिनय किया है।

हरभजन सिंह
- सलीम दुर्रानी: 1978 में फिल्म चरित्र में भारतीय क्रिकेटर सलीम नजर आए थे। फिल्मों में आने वाले पहले इंडियन क्रिकेटर थे।
- हरभजन सिंह: फिल्म 'विक्ट्री' में हरभजन सिंह नजर आ चुके हैं।
- फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में इरफान पठान, मोहम्द कैफ, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह आदि क्रिकेटर दिखाई दिए थे।

श्रीसंत
- अंगद बेदी: पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी ने फिल्म 'फालतू' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।
- श्रीसंत: मैच फिक्सिंग की वजह से क्रिकेट से बाहर हुए श्रीसंत छोटे पर्दे के डांस शो 'झलक दिखला जा सीजन-7' में नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications