पर्थ में सैकड़ा जमा रोहित शर्मा ने अपने नाम किये ये 10 रिकॉर्ड

पर्थ। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही मैच में रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेलते हुए ताबड़तोड़ 171 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने इस पारी के बाद ना सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहाड़ सा स्कोर खड़ा करने में मदद की बल्कि कई कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिये। वन डे क्रिकेट में 3 बार 170 से अधिक का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी सचिन के बाद रोहित शर्मा बन गये हैं। जबकि दो बार यह कारनामा करने वालों में विव रिचर्ड, विरेंद्र सहवाग, मार्टिन गप्टिल हैं।

किसान के बेटे बरिंदर सरन की किस्मत एक अखबार के एड ने बदल दी

यही नहीं इस मैच में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 रन भी पूरे कर लिये। ऑस्ट्रेलिय के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में सबसे तेज 1000 रन बनाने का भी साझा रिकॉर्ड उनके नाम सचिन के साथ हो गया है।

वाका पर सेंचुरी लगाने वाले पहले खिलाड़ी

वाका पर सेंचुरी लगाने वाले पहले खिलाड़ी

रोहित शर्मा पहले भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने वाका ग्राउंड पर सैकड़ा जड़ा है।

ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया खिलाफ सर्वाधिक स्कोर

ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया खिलाफ सर्वाधिक स्कोर

ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज का यह सर्वाधिक स्कोर है, इससे पहले यह रिकॉर्ड 139 युवराज के नाम था।

पर्थ में दूसरी सबसे बड़ी पारी

पर्थ में दूसरी सबसे बड़ी पारी

इससे पहले डेविड वार्नर ने पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ 178 रन बनाये थे।

रोहित शर्मा ने महज 19 पारी में पूरे किये 1000 रन

रोहित शर्मा ने महज 19 पारी में पूरे किये 1000 रन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे कम पारी में 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड, इससे पहले सचिन ने 20 पारी में यह कारनामा कर दिखाया था।

ऑस्ट्रेलिया में तीन सेंचुरी लगाने वाले दूसरे भारतीय

ऑस्ट्रेलिया में तीन सेंचुरी लगाने वाले दूसरे भारतीय

वीवीएस लक्ष्मण के बाद दूसरे ऐसे बल्लेबाज रोहित हैं जिन्होने ऑसट्रेलिया में 3 शतक लगाये हो।

150 से अधिक का यह चौथा स्कोर है

150 से अधिक का यह चौथा स्कोर है

रोहित 150 प्लस का स्कोर चार बार करने वाले क्रिस गेल और सनथ जयसूर्या के साथ साझा खिलाडी बन गये है। सचिन ने 5 बार 150 प्लस का स्कोर बनाया है।

पर्थ में मेहमान टीम के खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर

पर्थ में मेहमान टीम के खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर

इससे पहले पर्थ में जिम्बाब्वे के स्टुअर्ट कार्लिसल ने 119 रन बनाये थे।

रोहित और लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 शतक लगाये

रोहित और लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 शतक लगाये

रोहित और लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 शतक लगाये। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन के नाम 9 शतक हैं।

दूसरे विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी

दूसरे विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी

रोहित और कोहली ने 207 रन की साझेदारी की, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्मण और तेंदुलकर ने 199 रन की साझेदारी की थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी।

Story first published: Tuesday, January 12, 2016, 14:33 [IST]
Other articles published on Jan 12, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+