For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Happy B'day- कपिल देव के बारे में 11 तथ्य जो उन्हें बनाते हैं महान

लखनऊ। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारत को पहला विश्वकप दिलाने वाले कपिल देव का आज 57वां जन्मदिन है। कपिल देव का जन्म आज ही के दिन 1959 में हुआ था। आज हम आपको कपिल देव के बारे में ऐसी दस बातें बतायेंगे जिसे जानकर आपको उनके भीतर की प्रतिभा और उनकी खास शख्शियत के बारे जानकारी मिलेगी।

टीम इंडिया के कोच रह चुके हैं

टीम इंडिया के कोच रह चुके हैं

कपिल देव 10 महीने के लिए अक्टूबर 1999 से लेकर अगस्त 2000 टीम इंडिया के कोच भी रह चुके हैं।

कभी भी अनफिट नहीं रहे

कभी भी अनफिट नहीं रहे

131 टेस्ट मैच खेलने वाले कपिल देव कभी भी फिटनेस के चलते टीम इंडिया से बाहर नहीं रहे।

कभी रन आउट नहीं हुए

कभी रन आउट नहीं हुए

184 टेस्ट पारियों में कपिल देव कभी भी रन आउट नहीं हुए।

4000 रन और 400 विकेट लेने वाले एकलौते खिलाड़ी

4000 रन और 400 विकेट लेने वाले एकलौते खिलाड़ी

कपिल देव दुनिया के एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 4000 टेस्ट रन और 400 टेस्ट विकेट लिये हैं।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे

1994 में कपिल देव सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने थे। 1999 में कोर्टनी वाल्श ने यह रिकॉर्ड तोड़ा था।

27 साल की उम्र में लिये 300 विकेट

27 साल की उम्र में लिये 300 विकेट

महज 27 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले एकलौते गेंदबाज है।

आईसीसी में सबसे ज्यादा अंक पाने वाले खिलाड़ी

आईसीसी में सबसे ज्यादा अंक पाने वाले खिलाड़ी

आईसीसी क्रिकेट रेटिंग में ऑलराउंडर की रैंकिंग में सबसे ज्यादा 631 रेटिंग प्वाइंट पाने वाले खिलाड़ी, जो अभी तक कायम है।

पद्मश्री अर्वाड से सम्‍मानित

पद्मश्री अर्वाड से सम्‍मानित

कपिल देव को 1979-1980 अर्जुन अवार्ड और 1982 पदमश्री पुरस्‍कार दिया गया।

1978 में मिला था भारत को तेज गेंदबाज

1978 में मिला था भारत को तेज गेंदबाज

1978 में पाक बल्लेबाज माजिद खान के हेलमेट से गेंद लगकर बाउंड्री पार गयी थी। जिसके बाद कमेंटेटर ने कहा था कि पाक को मिले 4 रन और भारत को तेज गेंदबाज।

विश्वकप के फाइनल में खेली ऐतिहासिक पारी

विश्वकप के फाइनल में खेली ऐतिहासिक पारी

1983 विश्व कप के फाइनल में भारत के 17 रन पर 5 विकेट गिर गये थे जिसके बाद कपिल देव ने 175 रन की पारी खेल भारत को विश्वविजेता बना दिया।

2002 में इंडियन क्रिकेटर ऑफ द सेंचुरी घोषित

2002 में इंडियन क्रिकेटर ऑफ द सेंचुरी घोषित

2002 में कपिल देव को विजडन ने इंडियन क्रिकेटर ऑफ द सेंचुरी घोषित किया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+