वो 9 मैच जब धोनी के छक्कों ने दिलायी टीम इंडिया की जीत
लखनऊ। महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया को नयी बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए हमेशा याद किये जायेंगे। बतौर कप्तान धोनी ने टीम का ना सिर्फ टी-20 का बादशाह बनाया बल्कि वनडे का भी।
कप्तान धोनी ने हमेशा ही मध्य क्रम या निचले क्रम में आकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। कप्तान धोनी अपने बेहतरीन शॉट के लिए हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। धोनी ने टीम इंडिया को कई मौको पर अपने छक्के से जीत का स्वाद चखाया है।
2011 का वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल तो आपको याद ही होगा जिस मैच में धोनी ने छक्के की मदद से भारत को विश्व विजेता बना दिया था। आज हम आपको ऐसे ही 9 मैचों के बारे में बतायेंगे में जिसमें धोनी के छक्के से टीम इंडिया को जीत हासिल हुई।

2005 में वेस्टइंडिज पर विजय
2005 में द्रविड़ की कप्तानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ धोनी ने छक्का मारकर भारत को 6 विकेट से जीत दिलायी थी।

जिम्बाब्वे खिलाफ लगाया विजयी छक्का
न्यूजीलैंड-जिम्बाब्वे और भारत के बीच ट्राइ सीरीज में जिम्बाब्वे के खिलाफ धोनी ने बेहतरीन छक्का लगाकर टीम को जीत दिलायी थी। इस मैच में युवराज और धोनी के बीच जबरदस्त साझेदारी हुई थी।

श्रीलंका के खिलाफ तूफानी 183 रन और विजयी छक्का
श्रीलंका के खिलाफ धोनी ने दुनिया को अपनी धमक का एहसास कराया और 183 रन बनाकर विजयी छक्का लगाया था। इस मैच में धोनी ने 10 छक्के लगाये थे।

श्रीलंका के खिलाफ रसेल अर्नाल्ड की गेदों पर छक्कों की बारिश
183 रनों की तूफानी पारी के महज तीन दिन बाद धोनी ने एक बार फिर रसेल अर्नाल्ड की गेंद पर लगातार छक्के लगाकर टीम को जीत दिलायी।

पाकिस्तान पर भी बरसा धोनी का विजयी छक्का
एशिया कप में 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी ने सलमान बट की गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलायी।

वानखेड़े में धोनी ने लगाया विजयी छक्का
श्रीलंका के खिलाप 275 रनों का पीछा करते हुए धोनी ने नाबाद रहते हुए नुआन कुलसेकरा की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलायी।

चोट के बाद वापसी और धोनी ने फिर लगाा विजयी छक्का
श्रीलंका के खिलाफ चोट के बाद वापसी करने के बाद धोनी ने एक बार फिर विजयी छक्का लगाया। मैच में टीम को 12 गेंदों पर 17 रन बनाने थे। जिसे सिर्फ 4 गेंदों पर धोनी ने हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर छक्के से दिलायी जीत
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर धोनी ने बुरे दौर से गुजर रही टीम इंडिया को एक बार विजयी छक्के से जीत दिलायी।

पाक के खिलाफ फिर बरसा धोनी का बल्ला
2007 में धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ विजयी छक्का लगाकर धोनी ने चार मैचों की श्रंखला में 3-1 से जीत दर्ज की।

धोनी की कप्तानी के 8 साल पूरे, जानिए खास बातें
धोनी की कप्तानी के 8 साल पूरे, जानिए खास बातें
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications