
इशांत शर्मा
इशांत शर्मा ने महज 19 वर्ष की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ 2007 में टीम इंडिया में पर्दापण किया ऐसे में लोगों को यह यकीन कर पाना थोडा मुश्किल होगा कि उनकी मौजूदा उम्र 27 वर्ष है। इशांत की फिटनेस देखकर तो अभी यही लगता है कि वह कम से कम 7-8 वर्ष क्रिकेट और खेल सकते हैं।

एबी डिविलियर्स
मौजूदा वक्त में एबी डिविलियर्स को सबसे विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। वर्ष 2004 में जब उन्होंने पर्दापण किया तो उनकी उम्र सिर्फ 20 वर्ष थी और इस वक्त उनकी उम्र 32 वर्ष है।

जेम्स एंडर्सन
इंग्लैंड के सफलतम कप्तानों में शुमार एंडर्सन 15 साल के लंबे क्रिकेट कैरियर के बावजूद एंडर्सन अभी भी 33 वर्ष की उम्र में जबरदस्त क्रिकेट खेल रहे हैं और उसे देखकर लगता है कि वह कम से कम 5 वर्ष और क्रिकेट खेल सकते हैं।

हरभजन सिंह
महज 19 वर्ष की उम्र में 1998 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था उनके साथ की तकरीबन एक पीढ़ि संन्यास ले चुकी है। लेकिन 17 साल के कैरियर के बाद भी भज्जी 35 वर्ष की उम्र में जबरदस्त क्रिकेट खेल रहे हैं और अभी कुछ साल और टीम के लिए खेल सकते हैं।

शाहिद अफरीदी
वर्ष 1996 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आने वाले शाहिद अफरीदी आज भी टीम के कप्तान के तौर पर बखूबी खेल रहे हैं। 20 साल के लंबे कैरियर के बाद भी वह क्रिकेट के मैदान पर चुस्त है। उनके साथ पाक क्रिकेट के एक दशक वसीम अकरम, वकार युनुस, शोएब अख्तर, इंजमाम उल हक सन्यास ले चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications