
टी-20 क्रिकेट में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड
इस रिकॉर्ड पर सबसे पहले दावेदार पाक टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी हैं। उनके नाम 93 विकेट हैं। उन्होंने अपने कैरियर में 6.5 के औसत से विकेट लिया है।

टी-20 में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड
टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक 91 छक्कों का रिकॉर्ड ब्रैंडम मैक्कुलम के नाम है। जबकि क्रिस गेल के नाम 87। मैक्कुलम पहले ही संन्यास ले चुके हैं ऐसे में यह रिकॉर्ड गेल के नाम हो सकता है।

एक वर्ष में सर्वाधिक टी-20 रन बनाने का रिकॉर्ड
मौजूदा समय में यह रिकॉर्ड मार्टिन गप्टिल के नाम हैं। उन्होंने 13 मैचों में वर्ष 2012 के कैलेंडर इयर में 472 रन बनाये थे। लेकिन उनके रिकॉर्ड को तोड़ने के सबसे करीब बांग्लादेश के सब्बीर रहमान हैं। उन्होंने 316 रन बनाये हैं। वहीं विराट कोहली ने भी इस वर्ष 117.33 के औसत से कुल 353 रन बनाये हैं और वह सिर्फ 120 रन इस ऑकड़े से दूर हैं। जबकि रोहित शर्मा ने इस वर्ष 337 रन बनाये हैं वह भी इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

टी-20 विश्वकप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड
यह रिकॉर्ड श्रीलंका के महेला जयवर्धने के नाम है। उन्होंने कुल 31 मैचों में 1016 रन बनाये हैं। लेकिन वह अब सन्यास ले चुके हैं, ऐसे में गेल जिन्होंने 23 मैचों में 807 रन बनाये हैं इस रिकॉर्ड के प्रबल दावेदार लगते हैं।

लगातार सर्वाधिक टी-20 मैच जीतने का रिकॉर्ड
टीम इंडिया लगातार 7 टी-20 मैच जीतकर इस रिकॉर्ड में सबसे आगे हैं। यह रिकॉर्ड मौजूदा समय में आयरलैंड और इंग्लैंड के नाम हैं जिन्होंने लगातार 8 टी-20 मैच जीते हैं।


Click it and Unblock the Notifications