For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस साल इन 5 बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं रोहित शर्मा

एशिया कप से शुरू करेंगे अभियान

एशिया कप से शुरू करेंगे अभियान

इस साल कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जिसे रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं और इनके टूटने के बाद नए रिकॉर्ड बनना तय है। आईए डालते हैं ऐसे ही पांच बड़े रिकॉर्ड पर जो रोहित शर्मा इस साल अपने नाम कर सकते हैं। 15 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप टूर्नामेंट और अन्य सीरीज में शर्मा इन रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टीम को तेज शुरुआत देने में काफी अहम खिलाड़ी साबित होते हैं, उनकी बल्लेबाजी की खासियत यह है कि अगर वह क्रीज पर टिक गए तो हर रिकॉर्ड उनके सामने बौना नजर आता है।

वनडे में सर्वाधिक छक्के

वनडे में सर्वाधिक छक्के

बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे अधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के बाद रोहित शर्मा के नाम है। सचिन के नाम 167 छक्के मारने का रिकॉर्ड है जबकि 98 पारी में रोहित ने 150 छक्के मारे हैं, ऐसे मे वह इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। रोहित शर्मा अगर 18 छक्के लगाते हैं तो वह सचिन के सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- जडेजा ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों को दिया जवाब, गेंद और बल्ले से दिखाया जौहर

सर्वाधिक 150 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

सर्वाधिक 150 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

टीम इंडिया एशिया कप के अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी, जहा रोहित के लिए इन रिकॉर्ड्स को अपने नाम करना आसान हो सकता है। 150 से अधिक सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और डेविड वार्नर के नाम है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि सचिन रिटायर हो चुके हैं, अगले वर्ष मार्च माह तक वार्नर के खेलने पर पाबंदी लगी है। ऐसे में रोहित के पास मौका है कि वह इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। इन तीनों बल्लेबाजों के नाम 5-5 बार 150 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है।

सर्वाधिक टी-20 रन का रिकॉर्ड

सर्वाधिक टी-20 रन का रिकॉर्ड

अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रोहित पांचवे नंबर पर हैं, उनके पास मौका है कि वह पहले पायदान पर पहुंच सकते हैं। रोहित के नाम 84 मैचों में 2086 रन बनाने का रिकॉर्ड है, उनसे आगे मार्टिन गप्टिल 2271, ब्रैंडम मैक्कुलम 2140, शोएब मलिक 2121 और विराट कोहली 2102 रन हैं। इन तमाम बल्लेबाजों में रोहित का स्ट्राइक रेट सबसे अधिक है, ऐसे में अगर रोहित इसी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं तो इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर सकते हैं।

सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड

सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड

टी 20 मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित फिलहाल चौथे नंबर पर हैं, उनके खाते में कुल 89 छक्के दर्ज हैं, जबकि उनसे आगे क्रिस गेल का नाम है, गेल के नाम कुल 103 छक्के हैं। ऐसे में गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रोहित शर्मा को 15 छक्कों की दरकार है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक रोहित इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।

सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड

सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड

टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो और रोहित शर्मा के नाम साझा रुप से है। रोहित ने अपना आखिरी शतक इंदौर के होल्कर मैदान में श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। उनके इस शतक को सबसे तेज शतक के रूप में गिना जाता है। रोहित के पास इस बात का भी मौका है कि वह इस साल के अंत तक इस रिकॉर्ड के कहीं आगे निकल जाएं

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने लंबे शतक के लिए जाने जाते हैं, वह अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक लगाया है। किसी भी टीम के शीर्ष गेंदबाज के लिए रोहित शर्मा काफी घातक साबित हो सकते हैं अगर वह अपनी लय में हो। दुनियाभर की बड़ी से बड़ी टीम के गेंदबाज भी रोहित शर्मा की विस्पोटक बल्लेबाजी के सामने बौने नजर आते हैं। जिस तरह से रोहित शर्मा बल्लेबाजी करते हैं, अगर उसपर नजर डालें तो इस साल कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जिसे रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- 5 साल के रिश्ते के बाद शादी के बंधन में बंधेंगे संजू सैमसन, ये हैं उनकी जीवन संगिनी

Story first published: Monday, September 10, 2018, 13:27 [IST]
Other articles published on Sep 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+