टेस्ट इतिहास के 5 बल्लेबाज, जो टीम के All-Out होने के बाद सबसे ज्यादा बार टॉप स्कोरर रहे
नई दिल्ली: क्रिकेट में किसी बल्लेबाज की महानता इस बात पर निर्भर करती है कि उसने अपनी टीम को कितनी मुश्किल परिस्थितियों से उभारा और जीत तक ले गया। कई बार करियर रन और औसत में कुछ ऐसे ही विशेष आंकड़े छुपकर रह जाते हैं जो बल्लेबाजी की असली सूरत बयां करते हैं।
यहां हम आपके सामने ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी पूरी टीम के ऑल आउट होने की स्थिति में सबसे ज्यादा बार टॉप स्कोरर बनकर उभरे। क्योंकि अक्सर देखा गया है कि जब कोई बल्लेबाज अच्छा करता है तो टीम मैच जीत जाती है लेकिन इसके आंकड़े अधिक नहीं है कि जब एक टीम ही ऑल-आउट हो जाती है तो उस बल्लेबाज का योगदान कितना था।

सचिन तेंदलुकर ने किया सबसे ज्यादा बार टॉप-
आपको बता दें कि इस लिस्ट में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर एक बार फिर से बाजी मारते हुए दिखाई देते हैं। सचिन ने सबसे ज्यादा 55 बार टीम के लिए टॉप स्कोर है जब भी ऑल आउट का सामना करना पड़ा। सचिन के अलावा दो ही बल्लेबाज ऐसे हैं जो अपनी टीम के ऑल आउट होने पर 50 या उससे अधिक बार टॉप स्कोरर बने हैं।
विराट कोहली या रोहित शर्मा- पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने बताया कौन है बेहतर बल्लेबाज
ये दोनों ही बल्लेबाज हैं 90 दशक की वेस्टइंडीज के महान ब्रायन लारा (53) और बेजोड़ शिवनारायण चंद्रपॉल (52)। दोनों ही बाएं हाथ के बल्लेबाज थे और सचिन तेंदुलकर के समकालीन थे।

आंकड़ों के दूसरे पहलू में सचिन रह गए सबसे पीछे-
इसके बाद सुनील गावस्कर गावस्कर (38) और एलन बॉर्डर (37) का नंबर आता है। कुल मिलाकर ये पांच बल्लेबाज टॉप 5 में है शामिल हैं जब टीम के ऑल आउट होने पर टॉप स्कोरर बनने की बात आती है।
लेकिन यहां एक पेंच और भी फंसा हुआ है। वो ये कि सचिन भले ही 55 पारियों के साथ टॉप पर बने हुए हैं लेकिन उन्होंने इसके लिए 232 पारियां भी खेली हैं। यानी जिन 232 पारियों में भारत ऑल-आउट हुआ तब सचिन 55 दफा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। ऐसे में वे 23.70 प्रतिशत ऑल-आउट पारियों में भारत के टॉप स्कोरर साबित हुए।

ब्रायन लारा ने मारी प्रतिशत के आधार पर बाजी-
जबकि प्रतिशत के आधार पर ब्रायन लारा नंबर वन हैं जिन्होंने 193 पारियों में 53 बार टॉप स्कोरिंग की है और उनका प्रतिशत 27.46 का रहा। दूसरे नंबर पर सुनील गावस्कर हैं जिन्होंने 141 पारियों में 38 बार टॉप स्कोर किया और 26.95 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर रहे। तीसरे नंबर पर इंग्लिश कप्तान जो रूट हैं जिन्होंने 132 ऑल आउट पारियों में 32 बार सबसे ज्यादा स्कोर किया और उनका प्रतिशत 24.24 है।
'अलग प्रकार का आदमी आया है'- हार्दिक ने बताया नताशा से कैसे हुई पहली मुलाकात

जो रूट लिस्ट में मौजूद एकमात्र वर्तमान बल्लेबाज
लिस्ट में प्रतिशत के आधार पर एबी डिविलियर्स ने 31 बार टॉप स्कोर किया है जबकि पारियां खेली 129। दिलचस्प बात है कि सचिन तेंदुलकर का नंबर प्रतिशत के आधार पर टॉप 5 में सबसे नीचे आता है। जो रूट यहां एकमात्र बल्लेबाज हैं जो अभी खेल रहे हैं।
रुट फिलहाल जुलाई में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट के लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन उनकी पत्नी की डिलीवरी तारीख भी मैच की डेट से क्लैश हो सकती है, इसलिए बेन स्टोक्स कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
