
रिकॉर्ड की झड़ी
महज 32 वर्ष की उम्र में विराट कोहली ने वनडे में 43 शतक और 58 अर्धशतक जड़ दिए हैं। वनडे में कोहली के नाम 11867 रन हैं, जबकि टेस्ट मैचों में कोहली ने 27 शतक, 22 अर्धशतक की मदद से 7240 रन बनाए हैं। वहीं टी-20 क्रिकेट में कोहली के नाम 81 मैचों में 2794 रन हैं। मैदान के भीतर जिस तरह से कोहली का बल्ला जमकर बोलता है उसका लाभ कोहली को मैदान के बाहर मिलता है। अपनी जबरदस्त फिटने के दम पर विराट कोहली कई अहम ब्रांड को एंडोर्स करते हैं और इससे उन्हें मोटी कमाई होती है।

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट
खेल जगत की बात करें तो विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय एथलीट की लिस्ट में शामिल हैं, कमाई के मामले में भी विराट दुनियाभर के एथलीट को टक्कर देते हैं। ना सिर्फ देश बल्कि दुनियाभर में विराट कई अहम ब्रांड का प्रचार करते हैं और इससे उनकी जबरदस्त कमाई होती है। यही वजह है कि विराट कोहली सबसे अधिक कमाई वाले क्रिकेटर हैं। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार 2020 में दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली का स्थान 66वां है।

26 मिलियन डॉलर की कमाई
दाएं हाथ बल्लेबाज विराट कोहली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2020 में 100 सबसे अधिक कमाई वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह बनाई है। ना सिर्फ इस साल बल्कि 2019 में भी विराट कोहली ने इस लिस्ट में जगह बनाई थी। फोर्ब्स के अनुसार इस साल विराट कोहली की कमाई 26 मिलियन डॉलर है। विराट कोहली ब्रांड का प्रचार करके 24 मिलियन डॉलर कमाते हैं, जबकि 2 मिलियन डॉलर की कमाई वह सैलरी, प्राइज मनी आदि से करते हैं।

बीसीसीआई की ए प्लस कैटेगरी में
विराट कोहली उन तीन भारतीय क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें बीसीसीआई ने ए प्लस कैटेगरी में रखा है। इस कैटेगरी के खिलाड़ियों को बीसीसीआई 1 मिलियन डॉलर की सैलरी देता है। विराट कोहली ऑडी, हीरो, एमआरएफ, प्यूमा, वाल्वोलीन जैसे बड़े ब्रांड का प्रचार करते हैं। मौजूदा समय में विराट कोहली आईपीएल में आरसीबी की अगुवाई कर रहे हैं और उनकी अगुवाई में टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और टीम का सनराइजर्स हैदराबाद से मुकाबला है।


Click it and Unblock the Notifications