एक मैच का प्रतिबंध लगने के बाद यूं जडेजा ने बयां किया दर्द
कोलंबो। श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भी टीम इंडाय के लिए एक बुरी खबर आई, टीम के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को उनके गलत बर्ताव के लिए एक मैच से सस्पेंड कर दिया गया है। आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक ऑलराउंडर जडेजा ने मैच में प्रतिबंध लगने के बाद सोशल मीडिया पर अपना दर्द अलग ही अंदाज मे बयान या है।
कोलंबो टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था, लेकिन जडेजा के नकारात्मक अंकों की वजह से उनपर एक मैच के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिसके चलते अब वह अगला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। जिसके बाद जडेजा ने ट्विटर पर शाहरुख की फिल्म दिलवाले का एक डॉयलॉग लिखते हुए अपना दर्द बयान किया।
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) August 7, 2017
इसे भी पढ़ें- श्रीसंत को बड़ी राहत, केरल HC ने भी हटाया BCCI का लगाया बैन, बोले- गॉड इज ग्रेट!
जडेजा ने ट्विटर पर लिखा कि हम शरीफ क्या हुए पूरी दुनिया बदमाश हो गई। जडेजा के इस ट्वीट के बाद वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा को तीसरे टेस्ट मैच से निलंबित कर दिया गया है। जडेजा ने पिछले 24 महीनों के भीतर कुल 6 नकारात्मक अंक हासिल किए हैं। दूसरे टेस्ट मैच के दौरान रवींद्र जडेजा ने जिस वक्त गेंदबाजी कर रहे थे, उस दौरान श्रीलंका के बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने की तरफ गेंद फेंकी जबकि वह उस वक्त क्रीज में खड़े हुए थे, जिसके बाद अंपायर ने इसे खतरनाक करार दिया और उनपर एक मैच का प्रतिबंध लगा दिया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
