For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस स्पीच ने बदल दिया मुंबई का खेल, रोहित शर्मा बोले जो करना है करो

आईपीएल के फाईनल मैच में इस स्पीच ने बदल दिया मुंबई के खिलाड़ियों की सोच, रोहित शर्मा ने कहा जो आप चाहे करिए। 

By Ankur

हैदराबाद। आईपीएल 10 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में जिस तरह से आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस की टीम ने पुणे सुपजायंट्स को 1 रन से हराया उसने मुंबई की टीम को तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। मुंबई इंडियंस की टीम को आखिरी ओवर में 11 रन बचाने थे, मैच के पहली ही गेंद पर जिस तरह से स्टीव स्मिथ ने चौका लगाया उसके बाद ऐसा लग रहा था कि यह मैच मुंबई के हाथ से चली गई। लेकिन लगातार गिरते विकेट के चलते आखिरकार मुंबई इंडियंस को जीत मिली।

इसे भी पढ़ें- पुणे के कोच स्टीफेन फ्लेमिंग के डगआउट में सूट पहनने का राज

अनुभव का शानदार इस्तेमाल किया टीम ने

अनुभव का शानदार इस्तेमाल किया टीम ने

मुंबई इंडियंस ने पुणे के सामने महज 130 रनों का लक्ष्य रखा था, ऐसे में इतने कम स्कोर को बचा पाना मुंबई के लिए काफी मुश्किल था। लेकिन टीम के पास जिस तरह के शानदार और अनुभवी खिलाड़ी थे उन्होंने अपने अनुभव का शानदार इस्तेमाल किया। टीम की जीत के पीछे सबसे की कई अहम वजहें रही, जिसके बारे में खुद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बताया। जिस तरह से चक दे फिल्म में शाहरुख खान ने ड्रेसिंग रूम में शानदार स्पीच दिया था, कुछ ऐसा ही टीम के लिए श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने किया।

जयवर्धने के स्पीच ने भरा जोश

जयवर्धने के स्पीच ने भरा जोश

सचिन तेंदुलकर ने मैच के बाद बताया कि मुंबई टीम का स्कोर काफी कम था, लेकिन दूसरी पारी से पहले जिस तरह से महेला जयवर्धने ने टीम को स्पीच दिया उसने टीम के खिलाड़ियों के लिए काफी अहम काम किया। हालांकि जब सचिन तेंदुलकर से यह पूछा गया कि क्या वह बताएंगे कि जयवर्धने ने क्या स्पीच दिया तो उन्होंने बताने से इनकार कर दिया, हालांकि उन्होंने कहा कि टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत उसे शानदार जीत हासिल हुई

सचिन ने मलिंगा को बताया चैंपियन

सचिन ने मलिंगा को बताया चैंपियन

सचिन तेंदुलकर ने कहा कि रोहित और उनकी टीम ने दबाव में जबरदस्त खेल दिखाया। टीम में शानदार अच्छे अनुभवी खिलाड़ी थे जो हमारे लिए अच्छा रहा, टीम ने अच्छा खेल दिखाया और आखिरी के तीन ओवर में जिस तरह से हमारी टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया वह हमारे लिए मददगार साबित हुआ। मलिंगा की तारीफ करते हुए सचिन ने कहा कि वंस ए चैंपिंयन आल्वेज ए चैंपिंयन, मलिंगा ने वह कर के दिखाया एक ओवर में वह मैच को बदल सकते हैं और उन्होंने करके दिखाया है।

 बुमरा ने बताया हमें था भरोसा

बुमरा ने बताया हमें था भरोसा

महज 129 रन के स्कोर को बचाने उतरी मुंबई टीम के लिए जसप्रीत बुमरा ने काफी अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद बुमरा ने कहा कि हमें इस बात का पूरा भरोसा था कि हम मैच जीत सकते हैं। उन्होंने बताया कि मैच से पहले टीम को पूरा भरोसा था कि हम मैच को जीत सकते हैं और हमने आखिरी गेंद तक भरोसा बनाए रखा। हमे इस बात का भरोसा था कि हम इस मैच को जीत सकते हैं, हमने गेंदबाजी से पहले ही फैसला किया था कि आखिरी गेंद तक हमें लड़ना है। बुमरा ने कहा कि आईपीएल जीतना हमेशा से ही स्पेशल होता है, यह काफी अच्छा अनुभव है। वहीं टीम के लिए आखिरी ओर फेंकने वाले मिचेल जॉनसन ने कहा कि हमारे पास अनुभव था और हमने उसका इस्तेमाल किया। बुमरा ने शानदार गेंदबाजी की।

रोहित शर्मा ने कहा आपको जो करना है करिए

रोहित शर्मा ने कहा आपको जो करना है करिए

टीम की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि जब आखिरी के जब तीन ओवर बचे थे, तो मुझे अपने गंदबाजों पर भरोस था किवह इस काम को कर सकते हैं, इन गेंदबाजों ने अपनी टीम के लिए यह पहले किया है, मैने इन्हें आजादी दी और उन्हें वह करने दिया, मैने कहा कि आपको जो लगता है आप कीजिए जहां चाहे वहां फील्डिंग लगाईए। मैंने अपने गेंदबाजों पर भरोसा जताया और आखिरकार हमें जीत मिली। शर्मा ने कहा कि हमने इस बात का फैसला किया था कि हमें 100 फीसदी से अच्छी फील्डिंग करनी है, जिसकी बदौलत हमने 20 रन बचाए और वह हमारे लिए निर्णायक साबित हुए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+