For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंटरनेशनल करियर में पहली बार कप्तान चुने जाने पर शिखर धवन ने दी ये प्रतिक्रिया

नई दिल्लीः शिखर धवन को काफी समय हो गया है, लेकिन उनको भारतीय टीम में कप्तानी का मौका नहीं मिला। उन्हें कल 2021 के आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ईनाम मिला है क्योंकि उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए भारत की सफेद गेंद वाली टीम का कप्तान बनाया गया था। टीम तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी जिसमें कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा सहित कई शीर्ष खिलाड़ी नहीं होंगे।

धवन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा: "अपने देश का नेतृत्व करने का अवसर पाकर मैं खुश हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।"

यह पहली बार है जब वह अपने पक्ष का नेतृत्व करेंगे जबकि भुवनेश्वर कुमार को उप-कप्तान नियुक्त किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट में घोषणा की। भारत और श्रीलंका सीरीज में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेंगे।

वनडे 13 जुलाई, 16 जुलाई और 18 जुलाई को खेले जाएंगे। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 21, 23 और 25 जुलाई को खेले जाएंगे। सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत 28 जून को श्रीलंका पहुंचेगा।

धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था। उस वनडे मैच में शून्य रन पर चलते बने थे। धवन को आईसीसी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए काफी सराहा जाता है। उन्होंने 2013 की चैम्पियंस ट्रॉफी में दो शतक लगाए थे। वे आईसीसी प्रतियोगिता में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू मैच के दौरान 174 गेंदों पर 187 रनों की पारी खेली थी जो किसी भी डेब्यू करने वाले खिलाड़ी की सबसे तेज शतकीय पारी है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे 1000, 2000 और 3000 रन बनाने का भी रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में भी 2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बना रखा है।

निश्चित तौर पर धवन युवा भारतीय टीम की अगुवाई में एक पूरे दौरे पर कप्तान रहकर अपने खाते में एक और उपलब्धि दर्ज करना चाहेंगे।

Story first published: Friday, June 11, 2021, 16:18 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+