T-20 : ब्रैड हाॅग ने चुनी साल 2019 की 'बेस्ट प्लेइंग XI टीम' , भारत के सिर्फ 2 खिलाड़ी शामिल
नई दिल्ली। साल 2019 अंतिम पढ़ाव पर आ चुका है। ऐसे में कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इन विषयों पर भी चर्चा करने बैठ जाएंगे कि काैन सा खिलाड़ी इस साल सबसे प्रभावशाली रहा और काैन सी टीम फ्लाॅप रही। इस बीच आस्ट्रेलिया के स्पिनर ब्रैड हॉग ने भी साल 2019 की अपनी सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम चुन ली है। ब्रैड हॉग ने अपने YouTube चैनल "होग्स व्लॉग" पर इस टी20 टीम की घोषणा की। उन्होंने छह मुख्य बल्लेबाजों और पांच फ्रंटलाइन गेंदबाजों को टीम में शामिल किया है, जिसमें 2 भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह हैं।

ये जोड़ी चुनी बताैर ओपनर
उन्होंने डेविड वार्नर को सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना, जिन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करते हुए बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। वार्नर ने इस साल खेले 6 मैचों में 145.69 की स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक तो 2 अर्धशतक शामिल हैं। वार्नर के साथ ओपनिंग करने के लिए हाॅग ने पाकिस्तान के बाबर आजम को चुना है जिन्होंने इस साल खेले 10 मैचों में 137 की स्ट्राइक रेट से 374 रन बरसाए हैं।

कोहली को बनाया कप्तान
वहीं टीम का कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम के विराट कोहली को बनाया गया है। कोहली को बल्लेबाजी क्रम में भी तीसरे स्थान पर रखा गया है। वह नंबर तीन पर खेलने के लिए एक आदर्श खिलाड़ी है क्योंकि वह रन बनाने की क्षमता रखता है। जब सलामी बल्लेबाज रन बनाने में विफल होते हैं, तो कोहली तीसरे नंबर पर आकर टीम को संभालते हैं। इनके अलावा हाॅग ने इयोन मोर्गन के अलावा ग्लेन मैक्सवेल को भी चुना जो इस साल खतरनाक आलराउंडर के रूप में उभरे। मैक्सवेल ने इस साल 183 की स्ट्राइक रेट से 4 मैचों में 231 रन बनाए जिसमें 1 शतक व 2 अर्धशतक शामिल रहे।

ब्रैड हॉग की 2019 की T20I XI:
डेविड वार्नर, बाबर आजम, विराट कोहली, इयोन मोर्गन, ग्लेन मैक्सवेल, क्विंटन डी कॉक, राशिद खान, ट्रेंट बाउल्ट, मिशेल स्टार्क, क्रिस जॉर्डन, जसप्रीत बुमराह।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
