Champions Trophy 2017: तो इंडिया की जीत के पीछे कोहली नहीं धोनी का दिमाग?
लंदन। भारत ने रविवार को हुए 'डू आर डाई' मुकाबले में जिस तरह से साउथ अफ्रीका को हराया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के प्रबल दावेदारों में से एक माने जाने वाली अफ्रीका की टीम बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों ही जगह बुरी तरह से फेल रही जबकि भारत की टीम ने हर मोर्चे पर अपना बेस्ट दिया।
टीम की जीत में अहम रोल इंडियन बॉलरों का था, जिन्होंने अफ्रीका को बड़ा स्कोर खड़ा ही नहीं करने दिया हालांकि अफ्रीका ने शुरूआत धमाकेदार की थी लेकिन दो विकेट गिरने के बाद उसकी टीम लय पकड़ नहीं पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
कोहली ने मानी धोनी की सलाह
जानते हैं ऐसा क्यों हुआ, क्योंकि कप्तान कोहली ने अपने वरिष्ठ प्लेयर और टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सलाह जो मान ली थी, इस बात का खुलासा खुद कोहली ने मैच के बाद हुई प्रेसवार्ता में किया।
धोनी ने कहा बुमराह नहीं भुवनेश्ववर से बॉलिंग कराओ
कोहली ने धोनी की तारीफ करते हुए बताया कि दक्षिण अफ्रीका की पारी के 43वें ओवर में जब मैंने जसप्रीत बुमराह को गेंद सौंपी, तो उस समय वो धोनी के पास स्लिप में खड़े थे, तब धोनी ने कोहली से भुवनेश्वर को बॉल देने को कहा, मैंने उनकी ये बाद मानी और वो मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ,भुवनेश्वर ने उस ओवर में लगातार दो गेंदों में दो विकेट झटके और अफ्रीका को कम स्कोर पर रोकने में सफल रहे।
धोनी से मिलने वाले सुझाव हमेशा सटीक होते हैं
कोहली ने कहा कि गेम के किसी भी चरण में महेंद्र सिंह धोनी से मिलने वाले सुझाव हमेशा सटीक होते हैं, ऐसे अनुभवी खिलाड़ी से मिलने वाले इनपुट अनमोल होते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
