सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप सेमीफाइनल से पहले सभी की निगाहें इस मैच में अहम खिलाड़ियों पर होंगी। विश्वकप में भारत और ऑस्ट्रेलिया 11वीं बार आमने-सामने हैं। जिनमें से ऑस्ट्रेलिया को पिछले 10 मुकाबलों में से 7 मौकों पर जीत हासिल हुई है। इन मैचों में 5 ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ शतक बनाया है।