
वेस्टइंडीज की जर्सी
टीम गहरे महरून रंग की जर्सी पहन रही है जोकि 2014 की जर्सी की ही तरह है। हालांकि 2010 की तरह टीम की जर्सी काफी रंग बिरंगी नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया की जर्सी
ऑस्ट्रेलिया की टीम हरे और गोल्ड कलर की जर्सी पहनेगी। पहले टीम काले रंग की जर्सी पहनती थी लेकिन इस बार इस जर्सी के रंग में काफी बदलाव किया गया है।

पाकिस्तान की जर्सी
पाकिस्तान इस बार भी पारंपरिक हरे रंग की जर्सी पहनेगी। एशिया कप की जर्सी की तुलना में थोड़ा बदलाव किया गया है।

काफी अलग है इंग्लैंड की टीम की जर्सी
लाल शर्ट काली पैंट, पूरी नीली जर्सी, सहित कई प्रयोग के बाद इस बार इंग्लैंड की टीम नयी जर्सी में मैदान में उतरेगी। इस बार टीम ब्रीज रंग की जर्सी और नीले रंग की ट्राउजर में मैदान में उतरेगी।

न्यूजीलैंड की जर्सी
काली जर्सी और ट्राउजर में मैदान में उतरने वाली न्यूजीलैंड की टीम इस बार काले और बीज रंग की जर्सी पहनेगी।

क्लासिक दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने इस बार कोई आधिकारिक जर्सी लांच नहीं की है। वह परंपरागत हरे और पीले रंग के मिश्रण वाली ही किट पहनेगी।

अलग रंग में है श्रीलंका
श्रीलंका की जर्सी में खासा बदलाव किया गया है। जर्सी में कई रंगों का मिश्रण किया गया है जो टीम को काफी अलग बनाती है।

अलग ही रंग में है टीम इंडिया
टीम इंडिया की नीली जर्सी बेहद ही अलग और खास है। जर्सी में कई बदलाव किये गये हैं। खिलाड़ियों के आराम का भी काफी खयाल रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications