शिखर धवन तो निकले फैमिली मैन, पहले मां, फिर बीवी और अब बहन के लिए नहीं खेला क्रिकेट
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं। जिस तरह से वह जबरदस्त फॉर्म में हैं और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी उसके बाद यह सवाल उठने लगा था कि आखिर क्यों शिखर धवन दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन इस राज से आखिरकार पर्दा उठ गया है और खुद शिखर धवन ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है कि आखिर क्यों वह दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं।

बहन की शादी की वजह से ली छुट्टी
दरअसल टीम के स्टार स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की शादी की वजह से उन्हें टीम से छुट्टी मिली थी, लेकिन भुवनेश्वर के साथ शिखर धवन के टीम से दूर होने पर सवाल उठ रहे थे। लेकिन किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि शिखर धवन की बहन की भी शादी होने वाली है, इसी के चलते उन्हे भी टीम से छुट्टी दी गई है। खुद शिखर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करके इस बात की जानकारी दी है कि उनकी बहन की शादी है।

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
इंस्टाग्राम पर शिखर ने जो तस्वीर साझा की है उसमे वह अपनी पत्नी और बहन के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उन्होंने लिखा है कि मेरी बहन को शादी की मुबारकबाद, उनका हम इस क्लब में स्वागत करते हैं, भगवान उन्हें अपना आशीर्वाद दे। तस्वीर में शिखर की पत्नी आयशा धवन को भी देखा जा सकता है।

पहले मैच में खेली थी उम्दा पारी
दूसरे टेस्ट मैच से दूर रहने वाले शिखर धवन तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। धवन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 8 रन तो दूसरी पारी में शानदार 94 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 11 चौके व 2 छक्के लगाए थे। इससे पहले भी शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान भी छुट्टी ली थी, जब उनकी पत्नी की तबियत खराब थी।
A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on
इसे भी पढ़ें- तो इसलिए चुपके-चुपके जहीर खान और सागरिका घाटगे ने कर ली शादी, सामने आई असली बात
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications