सेमीफाइनल मैच से पहले जानिये भारत-ऑस्ट्रेलिया का 10 का दम
सिडनी। विश्वकप के सेमीफाइल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेहद रोमांचक मुकाबले का इंतजार सभी क्रिकेट प्रेमियों को है। दोनों ही टीमें इस विश्वकप में जबरदस्त खेल खेल रही हैं। एक तरफ जहां भारत ने सभी 7 मैच जीते हैं तो दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 12 मैच अपनी जमीन पर जीतने में सफलता पायी है। एक मात्र हार जो उसे न्यूजीलैंड के हाथों झेलनी पड़ी वह न्यूजीलैंड में खेला गया था।
- विश्कप में भारत पहली बार ऑस्ट्रेलिया से भिड़ रहा है। इससे पहले 2003 में भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था जबकि 2011 के क्वार्टर फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी
- ऑस्ट्रेलिया अपनी जमीन पर पिछले सभी 12 एकदिवसीय मुकाबले जीते हैं।
- ऐरॉन फिंच विश्वकप में 6 बार एलबीडब्ल्यू आउट हुए हैं जोकि इस विश्वकप में सर्वाधिक है।
- शेन वॉटसन इस विश्वकप में दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 50 रन के न्यूनतम औसत से 500 रनों का आंकड़ा छुआ और स्ट्राइक रेट 100 से अधिक है।
- ग्लेन मैक्सवेल ने रविचंद्रन अश्विन की एकदिवसीय मैचों में 54 गेंदों का सामना करके 77 रन बनाये हैं। जिनमें उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के जड़े हैं जबिक अश्विन ने उन्हें 1 बार आउट किया है।
- मैक्सवेल डॉट बॉल खेलने के मामले में सबसे बेहतर हैं। उन्होंने सिर्फ 30.5 फीसदी ही गेंद पर रन नहीं बनाये हैं। मैक्सवेल ने 164 गेंदों पर 301 रन बनाये हैं।
- रोहित शर्मा ने जेम्स फॉकनर की 108 गेंदों पर 124 रन बनाये हैं जबकि वह एक बार भी फॉकनर की गेंद पर आउट नहीं हुए हैं।
- इस विश्वकप में मोहम्मद शामी ने सर्वाधिक 69 फीसदी डॉट बॉल फेंकी हैं। जबकि मिचेल स्टार्क ने 68 फीसदी डॉट बॉल फेंकी है।
- मिचेल स्टार्क का एकदिवसीय मैच में सबसे कम 22.5 का स्ट्राइक रेट है। जबकि गेंदबाजी का औसत 17.4 है।
- शेन वॉटसन ने अपने पिछले चार मैचों में से तीन मैचों में 50 रनों का आंकड़ा छुआ है।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
