For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तीन टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे कोहली, जानिए क्या कहना है ऑस्ट्रेलिया के कोच का



नई दिल्ली। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंच चुकी है, दोनों टीमें वनडे, टी-20 और टेस्ट सीरीज खेलेंगी। दोनों ही टीमें अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। भारतीय टीम 27 नवंबर को पहला वनडे खेलेगी। दोनों टीमें 3-3 वनडे और 3-3 टी-20 मैच खेलेंगी, साथ ही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भी आमने-सामने होंगी। आखिरी बार जब दोनों टीमें आमने सामने आई थी तो भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी थी, लेकिन इस बार की चुनौती थोड़ी कठिन होगी, इसकी दो बड़ी वजह हैं पही यह कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की टीम में वापसी हो चुकी है, इससे पहले 2018-19 में दोनों पर पाबंदी थी। दूसरी वजह है कि तीन टेस्ट मैचों के लिए विराट कोहली मौजूद नहीं होंगे। कोहली पहले टेस्ट के बाद वापस भारत लौट आएंगे क्योंकि वह पिता बनने वाले हैं।

कोहली की गैरमौजूदगी पर ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि कोहली का तीन टेस्ट मैच के लिए नहीं होना हमारी खुशी की वजह नहीं हो सकता है। मैंने पहले भी यह देखा है, वह संभवत: सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं जिन्हें मैंने अपनी जिंदगी में देखा है और इसकी कई वजह हैं। कोहली सिर्फ बल्लेबाजी की वजह से नहीं बल्कि अपनी ऊर्जा, खेल के प्रति जुनून और जिस तरह से वह मैदान पर ऊर्जावान रहते हैं वह जबरदस्त है। जिस तरह से वह हर चीज में अपनी ऊर्जा डालते हैं वह लाजवाब है। उनकी गैरमौजूदगी हमे खुशी नहीं दे सकती है।

माना जा रहा है कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्या रहाणे टीम की कमान संभाल सकते हैं। हालांकि टेस्ट टीम में रोहित शर्मा भी टीम में वापसी करेंगे। लैंगर ने कहा कि रोहित शर्मा की टेस्ट टीम में वापसी इस बात का भरोसा देगी कि भारतीय टीम मजबूत होगी, हालांकि कोहली अलग तरह के खिलाड़ी हैं ,लिहाजा उनकी गैरमौजूदगी निसंदेह भारतीय टीम को प्रभावित करेगी। कोहली का ना होना टीम को बिल्कुल प्रभावित करेगा, उन्होंने पिछली बार हमे मात दी है, वो जबरदस्त टीम है। हम कोहली के होने या ना होने से आराम की स्थिति में नहीं जा सकते हैं।

Story first published: Friday, November 13, 2020, 16:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+