For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL के फाइनल में पर्पल कैप की जंग, जानिए कैगिसो रबाडा ने क्या कहा

नई दिल्ली। आईपीएल के इतिहास में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल में पहुंची है, ऐसे में दिल्ली की टीम आईपीएल का खिताब अपने नाम करना चाहेगी। रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को मात दी और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दिल्ली की टीम की ओर से शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टॉयनिस, कैगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। टीम की ओर से कैगिसो रबाडा इस सीजन के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। हैदराबाद के खिलाफ मैच में चार विकेट हासिल कर रबाडा पर्पल कैप अपने नाम कर चुके हैं।

अहम बात यह है कि सेमीफाइनल मुकाबले से पहले पर्पल कैप मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास थी, लेकिन कल के मैच में रबाडा ने 4 विकेट झटकर पर्पल कैप अपने नाम कर ली। जसप्रीत बुमराह के नाम 27 विकेट हैं जबकि रबाडा के पास 29 विकेट हैं। ऐसे में 10 नवंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में दोनों ही गेंदबाजों के बीच पर्पल कैप को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। लेकिन पर्पल कैप की रेस को लेकर कैगिसो रबाडा ने बड़ा बयान दिया है।

हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद कैगिसो रबाडा ने कहा कि आज का दिन मेरा था, मुझे नहीं लगता है कि आखिरी ओवर में मैंने अच्छी गेंदबाजी की। लेकिन ऐसा भी होता है कि जब अच्छी गेंदबाजी करते हैं लेकिन सफलता नहीं मिलती है, इसलिए आज की सफलता को मैं हाथो हाथ लूंगा। हमारे लिए टूर्नामेंट जीतना अहम है, विकेट लेना पहली प्राथमिकता नहीं। अगर हम टूर्नामेंट जीतते हैं और मुझे एक भी विकेट नहीं मिलता है तो मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। रबाडा ने कहा कि मेरे करियर में कई बार ऐसा हुआ है, इतना बड़ा टूर्नामेंट खेलना, इससे ना सिर्फ शरीर बल्कि दिमाग दोनों में थकान तो हो जाती है, हमे फाइनल मुकाबले में और भी अच्छा करने की जरूरत है।

Story first published: Monday, November 9, 2020, 15:02 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+