For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019 : दोस्तों के पास और टिकट मांगने पर कोहली ने दिया यह जवाब

मैनचेस्टर। अगर आप किसी बड़े पद पर हैं, मीडिया में हैं तो अक्सर आपके दोस्त और रिश्तेदार किसी खास कार्यक्रम में आपसे पास की मांग करते हैं। इस मुश्किल का सामना ना सिर्फ आम जिंदगी में लोग करते हैं बल्कि खुद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी इस मुश्किल का सामना कर रहे हैं। दरअसल जब विराट कोहली से पूछा गया कि क्या भारत-पाकिस्तान के मैच के लिए लोग आपसे स्टेडियम के पास या टिकट मांग रहे हैं तो इसपर उन्होंने खुलकर जवाब दिया है।

घर पर आराम से टीवी पर मैच देखो

विराट कोहली ने कहा कि नहीं वो आपको जब आप निकलते हैं ऐसे टूर्नामेंट के लिए तो पहले ही बोलकर आना चाहिए। मेरे दोस्तों ने भी पूछा कि आ जाए तो मैंने कहा मुझसे मत पूछो आना है तो आ जाओ, वरना सबके घर में अच्छी-अच्छी टीवी हैं, आराम से बैठकर देखो। तो यहां पर टिकट और पासेस ऑर्गेनाइज करने का एक बार शुरू कर देते हो तो उसका अंत नहीं है। क्योंकि वह इंफोर्मेशन चली जाती है तो दो का तीन, तीन का छह चलता ही रहता है।

सीमित टिकट मिलते हैं

कोहली ने कहा कि हमे सीमित टिकट मिलते हैं, अगर परिवार आ रहा है तो उन्हें देना पड़ता है। मैं कोशिश करता हूं कि लोग पास ना मांगे तो अच्छा है। बता दें कि आज टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकबला है, जिसका हर किसी को लंबे समय से इंतजार था। दोनों ही टीमें मैनचेस्टर में एक दूसरे के सामने होंगी, हालांकि दोनों ही टीमों के सामने एक बड़ी मुश्किल यह है कि मैच में बारिश की संभावना है। लिहाजा हर कोई चाहेगा कि मैच में बारिश ना हो और हर किसी को कांटे की टक्कर देखने को मिले।

भारत चौथे पायदान पर

विराट कोहली की टीम तीन मैचों में पांच अंकों के साथ चौथे पायदान पर है, वहीं एक मैच बारिश की वजह से नहीं हो सका। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं पाकिस्तान की बात करें तो पाक के पास महज तीन अंक हैं, चार मैचों में पाक वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना मैच हार चुकी है। हालांकि रोमांचक मैच में इंग्लैंड को पाक ने मात देकर हर किसी को चौंका दिया है। जबकि श्रीलंका के साथ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। बता दें कि विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ आजतक खेले गए सभी छह मैचों में भारत ने पाकिस्तान को मात दी है। ऐसे में आज मैनचेस्टर में होने वाले मैच पर हर किसी की नजर रहेगी।

Story first published: Sunday, June 16, 2019, 13:33 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+