10 हजार रन बनाने के बाद इस खास उपलब्धि पर पहली बार क्या बोले विराट कोहली

नई दिल्ली। भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शतकीय पारी के दौरान शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट ने सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ते हुए सबसे कम पारियों में ही 10 हजार रन पूरे कर लिए।
कोहली 212वें वनडे मैच की 205वीं पारी में 10,000 रन पूरे करके सबसे कम पारियों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बने।

इससे पहले यह रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम पर था जिन्होंने 259 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस सूची में उनके बाद सौरव गांगुली (263 पारियां), रिकी पोंटिंग (266), जैक कैलिस (272), महेंद्र सिंह धोनी (273), ब्रायन लारा (278) का नंबर आता है।

विराट ने अपनी इस उपलब्धि को लेकर बड़ी बात कही है। विराट ने कहा कि मेरे लिए देश का प्रतिनिधित्व करना बहुत बड़ा सम्मान है और यहां तक कि 10 साल खेलने के बाद भी मुझे ऐसा अहसास नहीं होता कि मैं किसी खास चीज का हकदार हूं। आपको तब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक रन के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।'

एक दिन में तोड़े 7 रिकॉर्ड:
विराट कोहली ने मौजूदा श्रृंखला में दो लगातार ODI में दो शतक जड़ दिए हैं। गिनिए उनके रिकॉर्ड,कहीं आपकी सांसे न फूल जाएं। उन्होंने विशाखापट्नम में एक दिन में क्रिकेट के 7 रिकॉर्ड तोड़ दिए। ODI इतिहास में (भारत में ) सरजमीं पर सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। विंडीज के खिलाफ सबसे अधिक चार शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने, सबसे कम (11) पारियों में कैलेंडर ईयर (2018) में 1000 रन भी पूरे किए। 10 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में इन्होंने माही के औसत का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। विंडीज के खिलाफ सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। भारतीय पिचों पर 4000 रनों में सबसे बेस्ट औसत से रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने।

Story first published: Friday, October 26, 2018, 10:08 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+