इंग्लैंड दौरे के लिए भुवनेश्वर कुमार को क्यों नहीं चुना गया, सामने आई वजह

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे के लिए जिस तरह से फिट भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल नहीं किया गया है उसके बाद से लगातार चयनकर्ताओं पर सवाल खड़ा हो रहा है। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार भुवनेश्वर कुमार इंग्लैंड में इतने लंबे दौरे के लिए भुवनेश्वर कुमार पूरी तरह से फिट नहीं थे, यही वजह है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज किया। इंग्लैंड के दौरे के लिए भारतीय टीम में चयनकर्ताओं ने 6 तेज गेंदबाजों को चुना है। जिसमे जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर,उमेश यादव शामिल हैं। इसके अलावा तीन स्टैंडबाई खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया गया है।

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार भुवनेश्वर कुमार को टेस्ट के लिए इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि उन्होंने जनवरी 2018 से फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेला है। आखिरी बार में जोहानसबर्ग में जनवरी 2018 में भूवनेश्वर कुमार ने फर्स्ट क्लास मैच खेला था। सूत्र ने बताया कि चयनकर्ताओं को लगता है कि भुवनेश्वर कुमार अभी भी पूरी तरह से टेस्ट के लिए फिट नहीं हैं, खासकर कि इतने लंबे दौरे के लिए। रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास इस समय कई तेज गेंदबाज हैं, सिराज, ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जबरदस्त गेंदबाजी की थी, यही वजह है कि टीम को भुवनेश्वर कुमार की कमी बहुत नहीं खलेगी। बता दें कि 2013 में अपना पहला टेस्ट खेलने वाले भुवनेश्वर कुमार ने कुल 21 टेस्ट मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 63 विकेट लिए हैं, जबकि उनका औसत 26.09 का है।

31 साल के भुवनेश्वर कुमार को चोट की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, उनका करियर अक्सर चोट की वजह से हिचकोले खाता रहा है। आईपीएल 2020 के दौरान भुवनेश्वर कुमार की जांघ की मांशपेशियों में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर नहीं जा पाए थे। माना जा रहा था कि भुवी फिट हैं और जल्द ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में नजर आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि उनकी फिटनेस से संतुष्ट चयनकर्ताओं ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए चयनित किया।

वनडे सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने 22.5 के औसत से तीन वनडे में 6 विकेट हासिल किए, उनका इकोनॉमी 4.65 का रहा। जबकि टी-20 सीरीज में उन्होंने 4 विकेट 28.75 के औसत से 8.06 की इकोनॉमी से हासिल किए। यही नहीं अहमदाबाद टी-20 में 15 रन देकर 2 विकेट हासिल करने के बाद भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द मैच का भी खिताब दिया गया था। लेकिन एक बार फिर से आईपीएल 2021 में वह जूझते नजर आए और सिर्फ 5 मैच ही खेल सके। इस दौरान उन्होंने 57.66 के औसत से 9.1 की इकोनॉमी से 3 विकेट हासिल किए।

Story first published: Wednesday, May 12, 2021, 7:58 [IST]
Other articles published on May 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+