#t20 world cup 2016: भारत बन सकता है विश्वविजेता, जानिए 7 कारण
नई दिल्ली। आज से टी 20 विश्वकप का आगाज होने जा रहा है, हालांकि भारत में होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया का पहला मैच 15 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ होगा। क्रिकेट की असली समझ रखने वालों से जब वनइंडिया ने बात की तो उन्होंने टीम इंडिया को इस खिताब का प्रबल दावेदार बताया।
टी-20 विश्वकप: मिलिए धोनी सेना के 15 जांबाजों से जो बना सकते हैं भारत को विश्वविजेता
राजकीय इंटर कालेज सुल्तानपुर के स्पोर्ट समीक्षक डा. रवींद्र बाजपेयी ने तो टीम इंडिया के लिए भविष्यवाणी की है कि अगर किस्मत और धोनी ब्रिगेड ने कोई गलती नहीं की तो एक बार फिर माही की सेना टी 20 विश्वकप जीत सकती है।
ICC World Twenty20: अजहर मसूद का सिर लाओ तभी होगा इंडो-पाक मैच?
उन्होंने टीम इंडिया के जीतने के 7 कारण भी बताये..जानिए क्या हैं वो 7 कारण नीचे की स्लाइडों के जरिये...

हर क्षेत्र में फीट
टीम इंडिया इस समय हर क्षेत्र में फीट दिख रही है। बैटिंग के लिए दमदार समझी जाने वाली टीम इंडिया की बॉलिंग और फील्डिंग दोनों ही इस समय अन्य टीमों को चुनौती देने वाली है इसलिए टीम इंडिया डा. रवींद्र बाजपेयी की नजर में विश्वकप जीतने की परफेक्ट दावेदार है।

गुड कांबिनेशन
टीम इंडिया में इस समय युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बढ़िया कांबिनेशन है। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह बात पूरी तरह से साबित होते दिखी जब टीम के नये लड़के आमिर की घातक बल्लेबाजी को झेल नहीं पा रहे थे और तब युवराज सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी ने उन्हें समझदारी से खेला। यह टीम इंडिया की जीत का बड़ा कारण बन सकता है।

घरेलू वातावरण
इस बार टी20 विश्वकप भारत में हो रहा है, घरेलू परिस्थियां हमेशा से मेजबान के पक्ष में होती हैं, साल 2011 में भी टीम इंडिया को इस चीज का फायदा मिला था जो इस बार भी उसके लिए वरदान साबित हो सकता है।

बुमराह और पांड्या
टीम इंडिया को एशिया कप के दौरान दो हीरे मिले हैं और वो हैं जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांडया। क्रिकेट के छोटे फार्मेट में दोनों ने धमाल मचाया है जो कि टीम का प्लस प्वाइंट साबित हो सकता है।

नंबर 8 तक बैटिंग
पांड्या और जडेजा की वजह से टीम इंडिया के पास नंबर आठ तक बल्लेबाज है जो कि विश्वकप की किसी भी टीम के पास नहीं है।

कोहली-युवराज-पांड्या
टीम इंडिया के पास इस समय परफेक्ट फील्डर मास्टर हैं कोहली, युवराज और पांड्या के तौर पर जो कि अच्छे-अच्छों को टक्कर दे सकते हैं।

कप्तान धोनी
श्रीलंका सीरीज और एशिया कप को जीतने के बाद कप्तान धोनी का मनोबल ऊंचा हो गया है जो कि शायद लगातार हो रही हार के कारण कहीं खो गया था। टीम का साथ और खुद धोनी का बल्ला और कप्तानी पटरी पर आने से भारतीय क्रिकेट फैंस को लगता है कि टी20 विश्वकप 2016 हमारा होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications