For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खेल जगत ने किया पायलट अभिनंदन का जोरदार स्वागत, पढ़ें सभी के रिएक्शन्स

नई दिल्ली। वायुसेना के जांबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान शुक्रवार देर रात वतन वापस लौट आए। पूरे देश उनकी वापसी के लिए इंतजार कर रहा था। जब वह हाैसले बुलंद रखकर पाकिस्तान से लाैटे तो उनके चेहरे पर वो जुनून नजर आ रहा था जो देश के प्रति हर जाबांज के चेहरे पर दिखता है। अभिनंदन की वापसी पर सभी बहुत खुश हैं। आम इंसान हो, बॉलीवुड सेलेब्स या खेल जगत के स्टार्स सभी अभिनंदन की वापसी पर खुश हैं। ट्विटर के जरिए खेल जगत से अभिनंदन की वापसी पर कैसा रिएक्शन रहा, आइए देखें-

बीसीसीआई ने एक नंबर.1 की जर्सी पर विंग कमांडर अभिनंदन लिखा हुआ पोस्ट किया। इस ट्वीट में लिखा था कि, 'आप आसमान पर राज करते हो और हमारे दिलों पर भी। आपकी हिम्मत आने वाले समय में पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी।'

विराट कोहली ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'असली हीरो, मैं तुम्हें झुकते हुए सलाम करता हूं। जय हिंद।'

विराट के अलावा गौतम गंभीर ने भी कई सारे ट्वीट किए और एक ट्वीट में ये भी लिखा कि उनकी (अभिनंदन) के दौरान नर्वस था और मुझे खुशी है कि भारत को उसका बेटा वापस मिल गया।

वहीं, टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी विराट के ही अंदाज में एक पेंटिंग डालकर अभिनंदन की तारीफ की।

तय नियमों के तहत वायुसेना अब उनके स्वास्थ्य की जांच करवाएगी। इसके चलते अभिनंदन फिलहाल घर नहीं जा पाएंगे, उन्हें कई दौर की पूछताछ से गुजरना पड़ेगा। प्रक्रिया में 1 महीने से ज्यादा समय लगता है। इसके बाद ही वे फिर से विमान उड़ा सकेंगे। इसमें देखा जाएगा कि उन्हें कितनी चोटें लगी हैं? कैसे लगी होंगी? क्या टॉर्चर किया गया? टॉर्चर हुआ तो किस स्तर का था? उन्हें ड्रग्स तो नहीं दी गईं? प्रोटोकॉल के तहत अभिनंदन की बॉडी स्कैनिंग होगी। उनकी फिजिकल जांच के साथ साइकोलॉजिकल जांच भी होगी।

रॉ और आईबी करेंगे जांच
अभिनंदन से रॉ और आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) अलग-अलग पूछताछ करेंगे। उनके साथ पाकिस्तान ने कैसा व्यवहार किया, इसकी डीटेल तैयार की जाएगी। इस दौरान दोनों एजेंसियां पाकिस्तान की सेना से संबंधित अधिक से अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश करेंगी। पाकिस्तान की सेना के तौर तरीके कैसे हैं इसका विश्लेषण किया जाएगा। कई दौर की इस पूछताछ में एक महीने से अधिक का समय भी लग जाता है।

Story first published: Saturday, March 2, 2019, 10:52 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+