स्पेन सेमीफाइनल में, वर्ल्ड चैंप इटली आउट

By Staff
जिनेवा, 23 जूनः यूरो कप 2008 फुटबाल प्रतियोगिता के एक मुकाबले में रविवार रात स्पेन विश्व चैंपियन इटली को 4-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंच गया। यहां दोनों टीमों के बीच खेले गए एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में निर्धारित व अतिरिक्त समय दिए जाने के बावजूद कोई टीम गोल नहीं कर पाई।

इसके बाद पेनल्टी शूट आउट के दौरान स्पेन ने इटली को 4-2 से पराजित कर दिया। मैच के हीरो स्पेन के गोलकीपर इकेर कसिलास रहे। उन्होंने इटली के स्टार खिलाड़ी डेनिएल डेरोसी और अंटोनिओ डिनटाल के पेनल्टीशूट को रोक कर स्पेन के लिए जीत के दरवाजे खोल दिए।

स्पेन के कोच ने कहा, "पेनल्टीशूट एक लॉटरी की तरह है, लेकिन हम लोग जीत के हकदार थे। मुझे यकीन था कि मुकाबले के दौरान हम लोग सही समय पर गोल दागने में सफल हो जाएंगे।"अब सेमीफाइनल में स्पेन का मुकाबला रूस से होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Monday, June 23, 2008, 11:03 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2008
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+