प्रेग्नेंसी की खबरों पर क्या बोलीं युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच
नई दिल्ली। भारत के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड में काम कर चुकीं उनकी पत्नी हेजल कीच शुक्रवार को अनिल अंबानी की बेटी की शादी में पहुंचे। ईशा अंबानी और आनंद परीमल की इस शादी के दौरान युवराज और हेजक काफी खूबसूरत नजर आ रहे थे। खबरों के मुताबिक इस समारोह में हेजर कीच बार-बार अपने पेट को कवर करती नजर आईं। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि युवराज और हेजल पैरेंट्स बनने वाले हैं।

मां बनने की इस अफवाह पर युवराज की पत्नी हेजल ने खुद चुप्पी तोड़ दी है। मां बनने की अफवाह भरी खबरों को सिरे से नकारते हुए हेजल ने कहा कि मुझे काफी बुरा लगता है जब भी मैं थोड़ा सा वेट बढ़ा लेती हूं तो खबरें चलती हैं कि मैं मैं मां बनने वाली हूं।यह तीसरी या चौथी बार है जब ऐसी खबर चली है कि मैं मां बनने वाली हूं। नॉर्मल लाइफ जीना भी अब काफी मुश्किल हो गया है।
बता दें कि युवराज और हेजल 30 नवंबर 2016 को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी हुए 2 साल से ज्यादा वक्त गुजर चुका है। शादी के बाद हेजल फिल्मों से दूरी बना चुकी हैं। वहीं टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवराज सिंह भी परिवार के साथ ज्यादा वक्त गुजार रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
