रहाणे ने ऋषभ पंत से कहा- मानना होगा कि तुम खराब दाैर से गुजर रहे हो
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत माैजूदा समय बुरे दाैर से गुजर रहे हैं। हालांकि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले हुए अभ्यास मैच दाैरान जरूर 70 रन बनाए लेकिन जब उनकी जरूरत पड़ती है तो वह गैरजिम्मेदाराना शाॅट खेलते हुए आउट हो जाते हैं। पंत के खेलने की तकनीक पर कई दिग्गज सवाल उठा चुके हैं। वहीं अब टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्या रहाणे ने भी पंत को अलर्ट करते हुए बताया कि उन्हें मानना होगा कि व एक खराब दाैर से गुजर रहे हैं।

कही ये बात
भारत को 21 को वेलिंग्टन में पहला टेस्ट खेलना है। इसके एक दिन पहले रहाणे ने पंत को लेकर कहा, ''पंत को स्वीकार करना होगा कि वह खराब दौर से गुजर रहे हैं और उन्हें बतौर क्रिकेटर बेहतर होने पर ध्यान केंद्रित करना होगा।'' उन्होंने आगे कहा कि यह स्वीकार करना जरूरी है कि आप कहां खड़े हैं। सकारात्मक रहकर ज्यादा से ज्यादा सीखने की जरूरत है। बात सीनियर या जूनियर की नहीं है।

माैका मिले तो ध्यान देना चाहिए
रहाणे न कहा, ''किसी को भी बाहर बैठना अच्छा नहीं लगता, लेकिन यह स्वीकार करना होगा कि टीम को उस दिन क्या जरूरत है। हर खिलाड़ी के लिए स्थिति को स्वीकार करना अहम है। जो हम नियंत्रण में रख सकते हैं, उसी पर फोकस रखना होगा। बतौर क्रिकेटर मेहनत करते रहना होगा।" रहाणे ने कहा, ''एक खिलाड़ी के तौर पर आपको अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। इसके बाद आप भविष्य में मिलने वाले मौके पर नजर रखें। यह स्वीकार करना जरूरी है कि आप कहां खड़े हैं। ऋषभ टीम में 6 या 7 नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। इसलिए जब भी मौका मिले, तब उन्हें विशेष ध्यान देना चाहिए और अपनी भूमिका पता होना चाहिए। यह बहुत ही आसान है।''

अहम माैके पर असफल हो रहे हैं पंत
बता दें कि पंत को भारत का धोनी के बाद बताैर विकेटकीपर अगला अहम खिलाड़ी माना जा रहा है। उन्हें पिछले 2 सालों से लगातार माैके भी दिए जा रहे हैं, लेकिन कई बार पंत अहम माैकों पर असफल होते हुए आलोचनाओं का शिकार हो चुके हैं। अब न्यूजीलैंड दाैरे पर भी वनडे, टी20 सीरीज में पंत की जगह केएल राहुल को विकेटकीपिंग का जिम्मा साैंप दिया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
