IPL 2019: प्लेऑफ की जंग से पहले दिल्ली कैपिटल्स को झटका, अहम गेंदबाज हुआ बाहर
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals) ने आईपीएल(IPL) सीजन-12 के प्लेआफ में जगह बना ली है, लेकिन इसकी जंग शुरू होने से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के अहम तेज गेंदबाज कागिसो रबादा(Kagiso Rabada) टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। रबादा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे, इसका कारण रहा उनकी पीठ में दर्द का होना। वहीं अब विश्व कप को ध्यान में रखते हुए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड(South Africa Cricket Board) ने कोई जोखिम ना उठाते हुए रबादा को वापस बुला लिया है।
बोर्ड से बुलावा आने के बाद रबादा ने कहा कि टूर्नामेंट के इस चरण में दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ना मेरे लिए वास्तव में बहुत कठिन है। रबाडा दिल्ली के मुख्य गेंदबाज हैं और उन्होंने टीम को प्लेआफ तक ले आने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली का यह खिलाड़ी इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज भी है। रबादा ने अब तक खेले 12 मैचों में 25 विकेट झटके। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर 4 विकेट लेना रहा।रबादा ने इस सीजन में दो बार चार-चार विकेट लिए। उन्होंने 7.82 की इकॉनमी से रन दिए हैं। उनका जाना निश्चित पर दिल्ली के लिए बड़ा झटका है।
रबादा हो है चैंपियन बनने की उम्मीद
टीम का साथ छोड़ने के बाद भी रवादा को विश्वास है कि दिल्ली इस बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करेगी। रबादा ने क्रिकेट नेक्स्ट के हवाले से कहा कि विश्व कप एक महीने दूर है, इस संबंध में मेरे लिए एक सामूहिक निर्णय लिया गया है। यह मेरे लिए दिल्ली कैपिटल्स के साथ और मैदान के बाहर दोनों के लिए एक जबरदस्त सीजन है और मुझे सच में विश्वास है कि हमारी टीम ट्रॉफी जीत सकती है। बता दें कि दिल्ली के 13 मैचो में 16 अंंक हैं। उसका अभी भी लीग का एक मैच बचा है जो 4 मई को राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ अपने घरेल मैदान फिरोजशाह कोटला पर होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
