ऑकलैंड। विश्वकप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को पीट पहली बार फाइनल में अपनी जगह बनाने वाली न्यीजीलैंड के हीरो रहे ग्रैंट एलियॉट ने मांफी मांगी है। ऐलियॉट ने जिस छक्के के बदौलत न्यूजीलैंड की विश्वकप फाइनल में धमाकेदार एंट्री करायी उसके पीछे की कहानी थोड़ी अलग है।
दरअसल जिस वक्त एलियॉट न्यीजीलैंड की जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगे हुए थे उसी वक्त उनके घर में उनकी बहन की शादी की तैयारियां चल रही हैं। यही नहीं शुक्रवार को अपनी बहन की होने वाली शादी में हिस्सा नहीं ले पायेंगे।
एलियॉट ने कहा कि मेरा पूरा परिवार यहां है लेकिन मैं इस समारोह में हिस्सा नहीं ले पाउंगा। उन्होंने कहा कि जब भविष्य में मैं पीछे मुडकर देखुंगा तो ये लम्हे मुझे काफी याद आयेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हो सकुंगा और इसके लिए मैं अपनी बहन से माफी चाहता हूं। वहीं उन्होंने कहा कि मैं अपनी बहन को स्पेशल गिफ्ट दुंगा।