For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत के पांच हीरो

टीम इंडिया की इस शानदार जीत में बैटिंग और बॉलिंग दोनों का कमाल दिखा। आठ साल बाद टीम में लौटे पार्थिव पटेल ने चयनकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरकर दिखाया।

By Brajesh Mishra

मोहाली। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में धमाकेदार जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया की इस शानदार जीत में बैटिंग और बॉलिंग दोनों का कमाल दिखा। आठ साल बाद टीम में लौटे पार्थिव पटेल ने चयनकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरकर दिखाया। ये हैं जीत के पांच हीरो-

1. रवींद्र जडेजा

1. रवींद्र जडेजा

पहली पारी में 90 रन बनाने वाले रवींद्र जडेजा ने दो विकेट भी चटकाए। उन्होंने दूसरी पारी में भी इंग्लैंड के दो विकेट झटके। जडेजा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। लगातार आलोचकों के निशाने पर रहे जड़ेजा के बल्ले से काफी समय बाद ऐसा कमाल देखने को मिला है। यह उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

मोहाली टेस्ट में भारत की 8 विकेट से शानदार जीत

2. रविचंद्रन अश्विन

2. रविचंद्रन अश्विन

अश्विन ने बीते मैचों की तरह लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पहली पारी में उन्होंने 72 रन बनाए और इंग्लैंड का एक विकेट भी हासिल किया। दूसरी पारी में भी उन्होंने गेंद से कमाल दिखाया और इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने मैच में कुल चार विकेट लिए।

3. पार्थिव पटेल

3. पार्थिव पटेल

करीब आठ साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 42 रन बनाए। दूसरी पारी में उन्होंने 67 रन कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। पटेल ने 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़कर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई।

4. जयंत यादव

4. जयंत यादव

अपना दूसरा टेस्ट मैच खेलने वाले जयंत यादव ने मैदान पर बैटिंग और बॉलिंग दोनों में दम दिखाया। उन्होंने इस मैच में अपना पहला टेस्ट अर्धशतक लगाया। 55 रनों का पारी में उन्होंने पांच चौके लगाए। उन्होंने दोनों पारियों में इंग्लैंड के दो-दो खिलाड़ियों को आउट भी किया।

5. विराट कोहली

5. विराट कोहली

कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में भी अपनी लय बरकरार रखी। उन्होंने पहली पारी में 62 रन बनाए। इसमें उन्होंने 9 चौके जड़े। कोहली ने दूसरी पारी में नाबाद 6 रन बनाए। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार टेस्ट मैचों में बेहतर प्रदर्शन किया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+