For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डब्लू वी रमन से महिला क्रिकेट कोच पद की रेस में हारकर इस खिलाड़ी ने दी अपनी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ महीने उथलपुथल वाले रहे। विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में मिताली राज को बाहर बैठाने से लेकर कोच पद के लिए सीओए के दो खेमों में बंटे होने तक, विवादों से महिला क्रिकेट को सुर्खियों में रखा। अब सभी अटकलों को विराम देते हुए डब्लू वी रमन को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच चुना गया है। इस दौड़ में गैरी कर्स्टन, हर्शेल गिब्स जैसों को उन्होंने पछाड़ दिया।

इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओपनर गिब्स ने कोच पद के इंटरव्यू के लिए लोगों के द्वारा मिली शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही उन्होंने रमन को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच चुने जाने के लिए बधाई भी दी है। बीसीसीआई ने 28 लोगों के आवेदन में रमन को इस काम के लिए सबसे उपयुक्त पाया था। इससे पहले गैरी कर्स्टन कोच पद के लिए सबसे उपयुक्त दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने आईपीएल में आरसीबी की कोंचिग छोड़ने से मना कर दिया था। इसके चलते कपिल देव समेत 3 सदस्यों की एक समिति ने रमन को सबसे सही उम्मीदवार पाया और उनकी नियुक्ति हुई।

इस बीच सीओए की सदस्या डायना इडुल्जी और बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी ने कोच के चयन को लेकर अपनी असहमति जताई है। उनके मुताबिक सीओए को फिलहाल रमेश पवार को ही कोच पद पर जारी रहने देना चाहिए था और कुछ समय बाद कोच चयन प्रक्रिया अपनानी चाहिए थी।

Story first published: Friday, December 21, 2018, 9:42 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+