Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हर्शल गिब्स ने बताया अपने सबसे पसंदीदा ऑल टाइम भारतीय क्रिकेटर का नाम

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने अपने पसंदीदा भारतीय खिलाड़ी का नाम बताया है। गिब्स की पसंद इस मायने में भी खास है क्योंकि उन्होंने जो नाम बताया है वह उनके लिए बीते एक दशक का सबसे पसंदीदा भारतीय खिलाड़ी है।

यह नाम और कोई नहीं बल्कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। अपने आक्रामक खेल के लिए मशहूर गिब्स ने ट्विटर अपने फैंस द्वारा पूछे जाने पर यह बात बताई।

जहां तक विराट कोहली की बात है तो यह बल्लेबाज लगभग हर सीरीज में कोई ना कोई रिकॉर्ड तोड़ रहा है। हाल ही में कोहली ने कीवी दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर दिया। कोहली ऐसे पहले कप्तान हैं जिन्होंने यह उपलब्धि दर्ज की।

कोहली ने नाम 70 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय शतक हैं। इसके अतिरिक्त, लगभग 22,000 अंतरराष्ट्रीय रन उनके नाम हैं।

टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेल रही है जिसमें पहले वनडे के दौरान विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली थी हालांकि भारत यह मुकाबला 4 विकेट से हार गया।

फिर भी कोहली की मास्टरक्लास की एक और अनोखी विशेषता खेल के तीनों प्रारूपों में 50 से अधिक के औसत से रन बनाना भी है, जो उनकी महानता को दर्शाता है, और यह उनके और उनके साथियों के बीच एक बड़ा फर्क भी पैदा करता है।

इसके अलावा, उनके खेल का दूसरा पहलू यह भी है कि विराट मैदान पर और मैदान पर अपने पैशन और खेल भावना के जरिए भी क्रिकेट के दायरों को बढ़ाने वाले खिलाड़ी और कप्तान साबित होते हैं।

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना दूसरा वनडे मैच ऑकलैंड में खेलना है। सीरीज में0-1 से पिछड़ रही भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला काफी अहम हो चुका है।

Story first published: Thursday, February 6, 2020, 11:21 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+