
इस क्रिकेटर ने कही थी ये बात
सैनी को 2018 में जब अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट के लिए पहली बार इंटरनैशनल टीम में शामिल किया गया तो उन्होंने गंभीर को अपना मेंटॉर बताते हुए तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मैं जब भी गंभीर के बारे में बात करता हूं तो खुद को भावुक पाता हूं। जब मैंने दिल्ली के लिए कुछ मैच खेले तो उन्होंने ही कहा था कि अगर मैं ऐसे ही अच्छा प्रदर्शन और मेहनत करता रहा तो जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलूंगा। उन्होंने मुझे पहचाना, जिसका अंदाजा मुझे भी नहीं था। जब मैं उनकी बातों को सोचता हूं तो खुश होता हूं।
ओवर-थ्रो विवाद पर पहली बार बोले अंपायर कुमार धर्मसेना, जानिए अपने उस फैसले पर क्या कहा

गंभीर लाए टीम में
उन्हें दिल्ली क्रिकेट टीम में लाने का अहम रोल गौतम गंभीर का रहा। पूर्व रणजी कप्तान ने चयनकर्ताओं को सैनी को रणजी टीम में लेने का सुझाव दिया। 2013-14 सीजन में सैनी टीम में चुन भी लिए गए। यहां से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2017-18 सीजन में दिल्ली को फाइनल तक पहुंचने में सैनी का अहम रोल रहा। वह 8 मैचों में 34 विकेट लेकर टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी रहे।

दिए थे दो जोड़ी जूते
दिल्ली के पूर्व मीडियम पेसर सुमित नरवाल ने करनाल प्रीमियर लीग के दौरान सैनी को देखा तो वह उनकी गति से काफी आकर्षित हुए। सैनी का अगला पड़ाव दिल्ली टीम का नेट सेशन रहा। यहां उन्होंने पूर्व इंटरनैशनल क्रिकेटर गौतम गंभीर को अपनी बोलिंग से आकर्षित किया। गंभीर ने उन्हें दो जोड़ी जूते दिए और नेट पर लगातार आने को कहा। यहीं से दिल्ली क्रिकेट से सैनी की पहचान शुरू हुई।
हर्षा भोगले ने बताया आखिर धोनी ने क्यों टीम इंडिया से ली है 2 महीने की छुट्टी!


Click it and Unblock the Notifications
