Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंदौर में बनेगी क्रिकेट अकादमी : सिंधिया

इंदौर 4 मई: मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि इंदौर में क्रिकेट अकादमी की स्थापना की जाएगी।

इस अकादमी के लिए ग्रामीण इलाकों के दस प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर अमय खुरासिया की होगी। सिंधिया एमपीसीए की एक की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि एमपीसीए की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए। इनमें ऊषा राजे स्टेडियम में लेड लाइट की व्यवस्था और इंदौर में क्रिकेट अकादमी की स्थापना सबसे अहम हैं। सिंधिया ने बताया कि शहरी इलाकों में तो क्रिकेट खेलने के पर्याप्त अवसर हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में पर्याप्त आधारभूत संरचना नहीं है। इन इलाकों की प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मुहैया कराने के लिए अकादमी स्थापित की जा रही है।

सिंधिया के मुताबिक इस अकादमी के लिए चयनित किए जाने वाले खिलाड़ियों के पढ़ने, रहने और खाने का इंतजाम एमपीसीए करेगा। प्रतिभाओं के चयन के लिए पूर्व क्रिकेट खिलड़ी अमय खुरासिया गांव गांव का दौरा करेंगे। यह अकादमी जून के अंत तक अस्तित्व में आ जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+