Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल ऑक्‍शन: दस सबसे महंगे खिलाड़ी

बैंगलोर। आईपीएल 7 के लिए नीलामी हो चुकी है। हमेशा की तरह इस बार भी कुछ चौंकाने वाले परिणाम आये। जैसे किसी ने नहीं सोंचा था कि आउट आफ फार्म चल रहे युवराज सिंह को चौदह करोड़ रूपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम ने खरीदा, वहीं दिनेश कार्तिक की भी उम्‍मीद से अधिक बोली लगी। अगर हम पिछली आईपीएल नीलामी की बात करें तो पहले सीजन में जो बोली लगी उसमें महेंद्र सिंह धोनी को सर्वाधिक 6 करोड़ रूपये में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने खरीदा था।

मात्र दो साल की सफलता के बाद ही आईपीएल दो अरब डॉलर की लीग बन गई। जिसके बाद पुणे वॉरियर्स इंडिया और कोच्चि टस्‍कर्स केरल जैसी टीमें भी अस्तित्‍व में आयी। ग्‍लैमर और क्रिकेट की कॉकटेल के कारण लीग में कई विवाद भी हुए, जिससे कि केरल टीम की मान्‍यता भी बीसीसीआई ने रद्द कर दी।

देखें- इस आईपीएल में सर्वाधिक कीमत पाने वाले दस खिलाड़ी-

युवराज सिंह

युवराज सिंह

युवराज सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने 14 करोड़ रूपये में खरीदा।

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक को दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स टीम ने 12.5 करोड़ रूपये में खरीदा।

केविन पीटरसन

केविन पीटरसन

इंग्‍लैंड टीम के धुरंधर खिलाड़ी केविन पीटरसन को दिल्‍ली डेयरडविल्‍स ने 9 करोड़ रूपये में खरीदा।

मिशेल जानसन

मिशेल जानसन

मिशेल जानसन को किंग्‍स इलेवन पंजाब टीम ने साढ़े छह करोड़ रूपये में खरीदा। इसके पहले वह मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेलते थे।

जैक्‍स कॉलिस

जैक्‍स कॉलिस

जैक्‍स कॉलिस को कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने 5.50 करोड़ रूपये में खरीदा। वह पहले भी कोलकाता टीम से खेलते रहे हैं।

डेविड वार्नर

डेविड वार्नर

डेविड वार्नर को सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने साढ़े पांच करोड़ रूपये में खरीदा। इसके पहले वह दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स टीम की तरफ से खेले।

मुरली विजय

मुरली विजय

मुरली विजय को दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स टीम ने पांच करोड़ रूपये में खरीदा। इसके पहले वह चेन्‍नई सुपर किंग्‍स टीम के सदस्‍य थे।

माइक हसी

माइक हसी

माइक हसी को मुंबई इंडियंस टीम ने पांच करोड़ रूपये में खरीदा। इसके पहले वह चेन्‍नई सुपर‍ किंग्‍स टीम की तरफ से खेलते रहे हैं।

मिशेल स्‍टार्क

मिशेल स्‍टार्क

मिशेल स्‍टार्क को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम ने पांच करोड़ रूपये में खरीदा।

अमित मिश्रा

अमित मिश्रा

स्पिनर अमित मिश्रा को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 4.75 करोड़ रूपये में खरीदा। वह पहले भी इसी टीम की तरफ से खेलते रहे हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+